back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत के बीच, राजस्थान ने ई-सूचना पोर्टल लॉन्च किया

नई दिल्ली, 01 मार्च (आईएएनएस)। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में भारतीय छात्र नवीन की मौत पर विपक्षी दल कांग्रेस ने दुख जताया है। इस बीच कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान ने यूक्रेन में फंसे निवासियों से संबंधित जानकारी के लिए एक ई-सूचना पोर्टल लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत की खबर बेहद दुखद है। इस पीड़ा में पूरा देश छात्र के परिवारजनों के साथ है। ईश्वर उनके माता-पिता, मित्रों एवं चाहने वालों को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें। भारत सरकार से पूरा देश इस समय प्रयासों में तेजी लाने की अपील कर रहा है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इस समय हर मिनट कीमती है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ह्यह्यएक भारतीय छात्र नवीन की यूक्रेन में जान गंवाने की दुखद खबर मिली। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं दोहराता हूं, भारत सरकार को सुरक्षित निकासी के लिए एक रणनीतिक योजना की आवश्यकता है। हर मिनट कीमती है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान सरकार ने यूक्रेन में राजस्थान राज्य के फंसे हुए निवासियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक ई-सूचना पोर्टल लॉन्च किया है। यूक्रेन में छिड़ी जंग में मृतक भारतीय छात्र की पहचान कर्नाटक के रहने वाले नवीन के तौर पर हुई है। कर्नाटक का रहने वाला नवीन यूक्रेन गवर्नर हाउस के पास कुछ अन्य लोगों के साथ खाने का सामान लेने के लिए स्टोर के पास खड़ा था, उसी वक्त वह रूसी सैनिकों की गोलीबारी की चपेट में आ गया। यूक्रेन में 20 हजार के करीब भारतीय रहते हैं। इनमें से ज्यादा लोग छात्र हैं, जो मेडिकल एवं अन्य कोर्स की पढ़ाई के लिए यूक्रेन में रह रहे थे। इस बीच अब तक करीब 10 हजार भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵