नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सोशल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रही है जिसने लोगो का दिल दहला दिया दिया है। वीडियो एक घटना की है जब एक गर्भवती महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस में आग लग गई। यह घटना दादा वाड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक फ्लाईओवर पर हुई। रिपोर्ट के अनुसार, एंबुलेंस एरंडोल सरकारी अस्पताल से जलगांव जिला अस्पताल जा रही थी। इसमें महिला और उसके परिवार के लोग थे।
गर्भवती महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस में आग
जब एंबुलेंस के चालक ने एंबुलेंस के इंजन से धुआं निकलते देखा तो उसने तुरन्त गाड़ी को रोका और बाहर निकल गया। ड्राइवर ने गर्भवती महिला और उसके परिवार को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा। उनके बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद इंजन में आग लग गई और मिनटों में आग इतनी विकराल हो गई कि एंबुलेंस के अंदर रखा ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट कर गया।
गर्भवती महिला और उसके परिवार को नुकसान नहीं हुआ
इस घटना से एंबुलेंस पूरी तरह से जल गई लेकिन शुक्र की बात है कि गर्भवती महिला और उसके परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ। आग की इस घटना ने उन सभी लोगों को सतर्क कर दिया जो एंबुलेंस में यात्रा करते हैं या वाहन की देखभाल करते हैं।
दिल्ली में आग की घटना
हाल ही में दिल्ली में भी आग की घटना सामने आई। दिल्ली के उत्तम नगर के पास विकास नगर इलाके में 13 नवंबर को एक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
कोलकाता में बाजार में आग
इसके अलावा, एक और घटना कोलकाता में घटित हुई। दक्षिण कोलकाता के अनवर शाह रोड के पास एक बाजार में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई दुकानें जलकर राख हो गईं, लेकिन राहत की बात यह थी कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।




