back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी के प्रति गजब की दीवानगी, राजस्थान से पैदल गोरखपुर आए मामचंद

लखनऊ, 18 मार्च (आईएएनएस)। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति गजब दीवानगी दिखने को मिली है। उनके प्रति निष्ठा रखने वाले राजस्थन के मामचंद आनंद पैदल ही उनसे मिलने गोरखनाथ मंदिर पहुंच गए। मामचंद नाथपंथ और योगी आदित्यनाथ से बेहद प्रभावित हैं और पंथ में शामिल हो अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए योगी का मार्गदर्शन चाहते हैं। जयपुर के रहने वाले मामचंद आनंद पेशे से वाहन चालक हैं। वह तीन बच्चों के पिता हैं और अब गृहस्थ से सन्यास जीवन में आकर अध्यात्म के गूढ़ रहस्यों को समझना चाहते हैं। उनका कहना है कि शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ द्वारा प्रवर्तित नाथपंथ उन्हें खासा प्रभावित करता है। उनके मुताबिक, इसका कारण, इस पंथ का ध्येय लोक कल्याण है और वर्तमान में गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में भी पंथ के ध्येय को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया वह जयपुर से पैदल इसलिए चल पड़े कि वह अपने नए साधना पथ के प्रति समर्पण दिखा सकें। उन्होंने बताया वह जयपुर से पैदल इसलिए चल पड़े कि वह अपने नए साधना पथ के प्रति समर्पण दिखा सकें। मामचंद को उम्मीद है कि योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद उनके जीवन में नई दिशा दिखाई देगी। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने होली की बधाई दी और कहा कि रंग, उमंग, उल्लास का यह पर्व शालीनता से मनाएं। जोश में होश ना खोएं, ताकि किसी भी प्रकार का संकट ना उत्पन्न हो। होली पर हर व्यक्ति की भावनाओं का ध्यान रखें। कोई व्यक्ति स्वास्थ्य या पारिवारिक कारणों से रंग न खेलना चाहता हो तो उस पर रंग ना डालें। गंदगी न फेंके और न ही किसी की आंखों को नुकसान पहुंचाएं। होली का पर्व उस सनातन संस्कृति का हिस्सा है, जिसने दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम और सर्वे भवन्तु सुखिनरू का मंत्र दिया है। –आईएएनएस विकेटी-आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵