back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अल्‍लू अर्जुन ने बेटी को प्‍यार कर पत्‍नी को लगाया गले, फ‍िर रवाना हुए पुलिस स्‍टेशन, चल रही है पूछताछ

जुबली हिल्स स्थित अपने घर से रवानगी लेने से उन्‍होंने अपनी पत्नी को गले लगाया और बेटी को प्‍यार भी किया

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । तेलुगू फिल्‍म अभिनेता अल्लू अर्जुन की मुश्किलें इन दिनों कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस के सामने पेश होने का नोटिस जारी होने के बाद अल्‍लू सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन पहुंच गए। जुबली हिल्स स्थित अपने घर से रवानगी लेने से उन्‍होंने अपनी पत्नी को गले लगाया और बेटी को प्‍यार भी किया, वह अपने पापा को गाड़ी तक छोड़ने भी आई थी। 

गौरतलब है कि विगत चार दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा-2′ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ और महिला की मौत की जांच के सिलसिले में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस के सामने पेश होने के लिए देर रात उन्‍हें समन मिला था। इस समन में चिक्कड़पल्ली पुलिस स्‍टेशन में 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया था। वहीं निरीक्षक राजू नाइक ने बताया कि अल्लू अर्जुन ने पहले कहा था कि वे जांच में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। 

विभिन्‍न धाराओं में दर्ज है मामला 

हैदराबाद के संध्या थिएटर में चार दिसंबर को भगदड़ के दौरान 35 साल की एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं उसके आठ साल के बेटा घायल हो गया था, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद महिला के परिजनों ने चिक्कड़पल्ली थाने में मामला दर्ज कर कराया था। इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। 

अल्‍लू को जेल में बितानी पड़ी थी रात 

इस मामले में 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने अल्‍लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। उनका का नाम आरोपी नंबर 11 के रूप में दर्ज हुआ था। तेलंगाना हाईकोर्ट ने उसी दिन अभिनेता को चार सप्ताह की अंतरिम जमानत देते हुए अगले दिन 14 दिसंबर को जेल से रिहा कर दिया था। 

कर चुके हैं 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद 

‘पुष्पा-2’ के निर्माता और अल्‍लू ने महिला के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। सोमवार को निर्माता नवीन येरनेनी अस्पताल भी पहुंचे थे जहां जहां पीड़ित का आठ साल का बेटा इलाज के लिए भर्ती है। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए एक चेक दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

”अल्लू अर्जुन ने नहीं की मदद” ‘पुष्पा 2 के दौरान मची भगदड़ पीड़ित के पिता का दावा, टीम ने दी सफाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज के एक साल बाद, हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई दुखद...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...