back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, गैंगस्टर मामले में…

Afzal Ansari: जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अफजाल अंसारी के मामले की 4 जुलाई 2024 को सुनवाई के बाद आदेश को सुरक्षित रख लिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। माफिया मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में दी गई 4 साल की सजा को रद्द कर दिया है। गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में 4 साल की सजा गाजीपुर की ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी। जिसको इलाहाबादहाईकोर्ट ने अपने फैसले से रद्द कर दिया है।

4 जुलाई 2024 को सुनवाई के बाद आदेश को सुरक्षित रख लिया था

अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता को रद्द नहीं किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने अफजाल अंसारी को लेकर यह फैसला सुनाया है। जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अफजाल अंसारी के मामले की 4 जुलाई 2024 को सुनवाई के बाद आदेश को सुरक्षित रख लिया था।

जिसके कारण अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई थी

गाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद अफजाल अंसारी को गैंगस्टर मामले में 4 साल की सजा गाजीपुर की ट्रायल कोर्ट ने 29 अप्रैल 2023 को सुनाई थी। जिसके बाद अफजाल अंसारी को जेल में डाल दिया गया था। गाजीपुर की ट्रायल कोर्ट के इस आदेश के बाद अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता भी निरस्त कर दी गई थी। जिसके बाद अफजाल अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, सुप्रीम कोर्ट ने गाजीपुर की ट्रायल कोर्ट के द्वारा अफजाल अंसारी को दी गई सजा पर रोक लगा दी थी। जिसके कारण अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई थी।  

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से 30 जून तक फैसला सुनाने के लिए कहा था

बता दें कि अफजाल अंसारी ने गाजीपुर कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका डाली थी। जिसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी की याचिका की सुनवाई करते हुए, उन्हें जमानत तो दे दी थी, लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी की सजा पर रोक लगाने से मना कर दिया था। जिसके बाद अफजाल अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने अफजाल अंसारी की याचिका की सुनवाई करते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी थी और इलाहाबाद हाईकोर्ट से अफजाल अंसारी की अपील पर 30 जून तक फैसला सुनाने के लिए कहा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘सिद्ध संतों के साथ अभद्रता बेहद निंदनीय’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर भड़के सपा सांसद अफजाल अंसारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर संगम पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...