back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाई कोर्ट से नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में चारों नेताओं को मिली अंतरिम जमानत

कोलकाता, 28 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नारद स्टिंग ऑपरेशन मामले में ममता कैबिनेट के दो सहयोगियों फिरहाद हकीम और सुब्रत मुखर्जी के अलावा विधायक मदन मित्रा और शोभन चटर्जी को आखिरकार हाई कोर्ट से आज अंतरिम जमानत मिल गई है। शुक्रवार को हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट में गिरफ्तार नेताओं के अधिवक्ताओं ने कहा कि कोविड-19 हालात के बीच मंत्रियों की हिरासत से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इसके अलावा चक्रवात के कारण राहत और अन्य बचाव अभियानों में भी इनका सक्रिय रहना जरूरी है इसलिए इन्हें तत्काल जमानत दी जानी चाहिए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने कहा कि मामले की सुनवाई लंबे वक्त तक चल सकती है। सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अगर इन लोगों को जमानत मिली तो मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा। इस पर मुख्य न्यायाधीश बिंदल ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं होगा, जब तक मामले की सुनवाई चलेगी, तब तक इन सभी नेताओं पर नजर रहेगी। इन्हें अगर जमानत भी दी जाएगी तो वह शर्त के सापेक्ष में होगी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने चारों नेताओं को दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत मंजूर कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोर्ट जब भी कुछ गलत देखेगा, तक इनकी जमानत खारिज कर हिरासत में भेज देगा। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

आतंकियों के निशाने पर था अयोध्या और वाराणसी, स्लीपर मॉड्यूल से प्‍लान फेल, बड़ा हादसा टला

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। हर राज्‍य और शहरों के चौक...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵