akhilesh-yadav-will-leave-up-and-go-to-london-on-march-10-swatantradev-singh
akhilesh-yadav-will-leave-up-and-go-to-london-on-march-10-swatantradev-singh

दस मार्च को अखिलेश यादव यूपी छोड़ चले जायेंगे लंदन : स्वतंत्रदेव सिंह

वाराणसी, 5 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश का चुनाव अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। भाजपा संगठन ने 2022 के समर में पूरी ताकत झोंक रखी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी रात दिन एक करके सत्ता दोहराने के प्रयास में लगे हैं। उनका कहना है कि चुनाव परिणाम आने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव दस मार्च को यूपी छोड़कर लंदन चले जाएंगे । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रतदेव ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा कि छह चरण के चुनाव में तीन सौ के पार हो गई है। कहा कि आगे कि चरण में 300 से ऊपर भाजपा चली जायेगी। 400 सीटों की दावा करने वाले अखिलेश यादव दस मार्च को दस बजे जैसे ही भाजपा की बढ़त देखेंगे वैसे ही वह सपा कार्यालय में ताला लगाकर यूपी छोड़ देंगे और लंदन प्रवास पर चले जाएंगे साथ ही अपना फोन भी बंद कर लेंगे। अखिलेश यादव ने कहा है कि छठवें चरण तक भाजपा की भाफ निकल गयी है इनके बूथ पर भूत नांचेगे, इसके जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा मुखिया को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। ऐसा 2014 में बोलते थे 2017 बोले फिर 2019 में उनकी हवा निकल गयी है। इन लोगों ने सभी प्रकार के गठबंधन करके देख लिया है। 2022 में कहीं यह लोग नजर नहीं आएंगे। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है लेकिन छठवें चरण के पहले पार्टी पर विवाद के आरोप पर उन्होंने कहा कि हमें एक बंगलौर के अधिकारी मिले थे। उन्होंने कहा कि यूपी में बड़ी शांतिपूर्वक चुनाव हो रहा है। नियमों का पालन करते हुए हमारे कार्यकर्ता भाग लेते हैं। हमारी पार्टी में कोई अनुशासनहीनता नहीं करते हैं। किसी के कहने से क्या होता है। हमारे कार्यकर्ता अपने काम पर ध्यान देते है। हमारे कार्यकर्ताओं के पास इतना समय नहीं है कि वह किसी विवाद में पड़े। स्वामी प्रसाद के बेटी संघमित्रा मौर्य भाजपा की सासंद भी है उन पर भाजपा के खिलाफ प्रचार का आरोप पर उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसी कोई बात नहीं है। जब मामला संज्ञान में आएगा तो देखा जाएगा। जब भाजपा ने विकास किया है तो आंतकवाद पाकिस्तान की बात क्यों हो रही है इस पर स्वतंत्रतदेव ने कहा कि भाजपा विकास की बात करती है। लेकिन सपा के शासन में पलायन हुआ है तो जनता को बताना पड़ेगा। इन्होंने अपनी सरकार में क्या क्या गलत किया यह तो लोगों को बताना पड़ेगा। यह लोग आंतकियों की वकालत करते हैं। भाजपा की ओर से मुस्लिम महिलाओं से वोट मिलने की अपील पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से निजात मिली है। उन्हें आवास मिला हैं। उन्हें मोदी पर याकीन है। हर योजना का लाभ मिला है। वह निश्चित तौर पर भाजपा के पक्ष पर वोट करेंगी। भाजपा ने इस चुनाव में एक भी मुस्लिम को वोट नहीं दिया इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। टिकट मांगने वालों की समीक्षा होती है। इसके बाद टिकट पर निर्णय होता है। पूर्वांचल में जातीय जड़े गहरी इनसे भाजपा कैसे निपटेगी इस पर स्वतंत्र देव ने कहा कि इस बार लोग विकास के नाम पर वोट दे रहे है। वह कानून का राज चाहते हैं। इस चुनाव में आप कांग्रेस और बसपा को कहां देखते है इस पर उन्होंने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस तीनों अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। तीनों का दूर-दूर तक भाजपा से कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। छह चरणों के चुनाव हो चुके हैं, ऐसे आप भाजपा को आप कहां देखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा 300 से के पार जाएगी। इस बार मतदान में महिलाएं बेटिया बढ़चढ़ कर भाग ले रही है। मोदी योगी के पक्ष में यह लोग वोट कर रहे है। जनता जर्नादन विकास के नाम ही मतदान करेगा। प्रंचड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएंगी। पांच मुद्दे जिन पर भाजपा चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, गरीबों को आवास, शौचालय, मुफ्त राशन, ईमानदार नेतृत्व। बांकी परिवादी पार्टियां जो गरीबों का लूटना जानती है। हमारी पार्टी ने कोरोना जैसी महामारी में भाजपा की सरकार और संगठन जनता की सेवा के लिए खड़े थे। सपा बसपा कहीं दिखाई भी नहीं दिए है। सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंची है। लोगों को उसका लाभ मिला है। बिजली व्यवस्था को बेहतर किया गया है। --आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in