नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 26 जुलाई 2024 को लखनऊ में पार्टी के मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद इस बात को मानते हैं कि सभी विभागों में भ्रष्टाचार हो रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सांप्रादियक राजनीति को रोकने वाले केवल पीडीए परिवार के लोग हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर भी जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोग समझ गए होंगे कि मोहरा कौन है, सुनने में यह भी आ रहा है कि मौर्या जी मोहरा हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड हैं।
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है
इसके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस वाले ही पुलिस को लूटने में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि जब उत्तर प्रदेश में पहला एनकाउंटर हुआ था, अगर इसको तभी रोक दिया गया होता तो इस तरह की एनकाउंटर की धटनाएं नहीं बढती, जो प्रदेश में लगातार बढती जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस अब एनकाउंटर का रेट तय कर रही है। कानपुर में जो दंगा हुआ था, उसपर कभी न कभी कार्रवाई जरुर की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने 10 सालों में सब बर्बाद करके रख दिया है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की हर व्यवस्था को खराब कर दिया है। किसी भी विभाग को नहीं छोड़ा, सबको बर्बाद कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि क्या इस तरह से सरकार चलेगी? उत्तर प्रदेश इस तरह नहीं चलेगा। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की जनता को धोखा दिया है।
यूपी की जनता को क्या मिला?
अखिलेश यादव ने कांफ्रेंस के माध्यम से मीडिया कर्मियों से पूछा की सीएम कौन है? उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव कौन है? उत्तर प्रदेश के विभागों में कौन कौन बैठा है। यूपी की जनता को क्या मिला? जिस गांवो में जितना बना के छोड़ दिया है हमने वहां एक भी काम को आगे बढ़ते हुए नहीं देखा है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि पीडीए परिवार ने दोनों एमवाई को हराया। उन्होंने कहा कि उनपर आरोप लगते थे कि उनकी पार्टी एमवाई की पार्टी हैं एमवाई की पार्टी हैं।अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





