back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी पुलिस की 60,244 भर्तियों को लेकर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, योगी सरकार से मांगा जवाब

उत्तर प्रदेश में इसी साल संपन्न हुई पुलिस भर्ती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वर्ष उत्तर प्रदेश में हुई यूपी पुलिस की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने 60,244 भर्तियों को लेकर पूछा है कि इनमें कितनी सीटें पीडीए (पीछड़े वर्ग) को आवंटित की गई हैं। सपा प्रमुख ने योगी सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है।

सांसद अखिलेश ने फर्रूखाबाद में पूछा कि सरकार को स्पष्ट सूची जारी करनी चाहिए कि पुलिस भर्ती में कितनी सीटें पीडीए वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इससे पहले, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने योगी सरकार द्वारा हाल ही में कराई गई कांस्टेबल भर्ती पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि यह भर्ती कोई नई प्रक्रिया नहीं बल्कि एक नियमित कार्य है, लेकिन सरकार ने इसका प्रचार ज़ोर-शोर से किया। उन्होंने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कही।

मायावती ने लिखा, “यूपी में हाल ही में हुई सिपाही भर्ती को ऐसे प्रचारित किया गया मानो यह कोई नई उपलब्धि हो, जबकि पुलिस भर्ती तो रूटीन कार्य है, जिससे बैकलॉग की समस्या पुलिस विभाग में न बढ़े। लेकिन इस भर्ती में क्या सर्वसमाज को उचित हक मिला और उनकी ट्रेनिंग कैसी रही, यह आम जनता की चिंता है।”

अपने एक अन्य पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल की भर्ती प्रक्रिया को ईमानदार बताया। उन्होंने कहा, “मेरी बीएसपी सरकार में यूपी में कानून और व्यवस्था स्थापित करने के लिए एकमुश्त 1.20 लाख नए पद बनाए गए, जिससे पुलिस भर्ती पूरी ईमानदारी से हुई। उस समय समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के शांति और व्यवस्था का लाभ मिला, जो आज काफी हद तक कमी महसूस हो रही है।”

लखनऊ में 60,244 पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

15 जून को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 60,244 नव चयनित पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को पूरी तरह योग्यता के आधार पर नौकरी मिली है। योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए अमित शाह ने बताया कि अब प्रदेश दंगा मुक्त है, न्याय का शासन स्थापित हो चुका है और यहां नौकरी मिलने में सिर्फ योग्यता का ही महत्व है।

उन्होंने साफ किया कि किसी भी युवा को नौकरी पाने के लिए कोई रिश्वत, खर्च या सिफारिश नहीं करनी पड़ी। केवल योग्यता के आधार पर सभी का चयन हुआ है। अमित शाह ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग में 12 हजार बेटियों ने भी अपनी जगह बनाई है। बताया गया कि इस भर्ती में कुल 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थी सिपाही नागरिक पुलिस के पदों पर चयनित हुए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बीजेपी-सपा की जुबानी जंग के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, सत्ता में आईं तो बंटेगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बाद राजनीति गरमा गई है। Mayawati...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵