नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ओल्ड दिल्ली स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर (Rau’s IAS Coaching Center Haadasa) में रविवार को 3 UPSC के छात्रों की मौत के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है। सड़क से लेकर सदन तक लोग इस मामले को उठा रहे हैं। अब इस मामले में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव का बयान वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव सदन में दिए गए अपने बयान में योगी सरकार की बुलडोजर नीति की तारीफ करते नजर आए।
अखिलेश यादव ने सदन में किए ये सवाल
3 छात्रों की मौत पर लोकसभा में जमकर सवाल-जवाब हुआ। इस दौरान अखिलेश यादव ने सवाल पूछते हुए कहा कि यह एक दर्दनाक घटना है। योजना बनाना और एनओसी प्रदान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है। सवाल ये है कि इसका जिम्मेदार कौन है और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है?
योगी सरकार की बुलडोजर नीति की सराहना की
अखिलेश यादव ने कहा कि कि यह अवैध निर्माण का सिर्फ एक मामला नहीं है। हम उत्तर प्रदेश में देख रहे हैं कि कैसे अवैध इमारतों पर बुलडोजर चला दिया जाता है। क्या ये सरकार इस अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाएगी या नहीं।
26 जून को ही एक छात्र ने नगर निगम से की थी शिकायत
गौरतलब है कि राव आईएएस कोचिंग सेंटर अपने बेसमेंट में लाइब्रेरी चला रहा था। जिसमें पानी भर जाने की वजह से 3 छात्रों की मौत हो गई। इसमें कोचिंग सेंटर के साथ-साथ दिल्ली नगर निगम की भी लापरवाही सामने आई है। एक छात्र ने 26 जून को ही इस कोचिंग सेंटर के बारे में एमसीडी से शिकायत की थी, लेकिन एमसीडी ने मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in




