back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आगरा में अखिलेश यादव का BJP पर हमला, तो लखनऊ से केशव मौर्य ने किया तीखा पलटवार, कहा- आग में घी डाल रही है सपा

उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगरा दौरे पर दिए गए बयानों पर यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगरा दौरे पर दिए गए बयानों पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा पलटवार किया है।

अखिलेश पहुंचे आगरा, रामजीलाल सुमन से की मुलाकात

अखिलेश यादव आगरा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने ही पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात की। रामजीलाल सुमन हाल ही में राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं। इस मौके पर अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सपा संविधान के रास्ते पर चलकर समाज को जोड़ने का काम करती है।

केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा- “सपा आग में घी डाल रही”

अखिलेश यादव के बयान के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,“अखिलेश यादव नौटंकी बंद कीजिए। फर्जी PDA की हवा निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा सांसद का बयान वापस लेकर विवाद खत्म किया जा सकता था, लेकिन सपा और उनके गुंडे उल्टा आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

“जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है सपा”-केशव मौर्य

केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा अब समाजवाद नहीं बल्कि समाज में जातीय जहर घोलने का माध्यम बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ सांसद रामजीलाल सुमन का मुद्दा नहीं है, बल्कि अगड़ा-पिछड़ा-दलित के बीच दरार पैदा कर सत्ता की रोटियां सेंकने की कोशिश है।

2027 में फिर से बीजेपी सरकार लाने का दावा

केशव मौर्य ने दावा किया कि 2027 में फिर से 2017 जैसी जीत दोहराई जाएगी और बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “जहां सपा तोड़ती है, वहीं बीजेपी जोड़ती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

अखिलेश यादव बोले-“हम कानून मानने वाले लोग हैं”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संविधान और कानून के तहत काम करती है। उन्होंने कहा, “तलवार लहराने वालों और गाली देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। हम कानून मानने वाले लोग हैं, भाजपा नहीं। रामजीलाल सुमन के बयान से शुरू हुआ विवाद अब सियासी हमला और जवाबी हमले का रूप ले चुका है। एक तरफ सपा बीजेपी पर संविधान और कानून की अनदेखी का आरोप लगा रही है, वहीं बीजेपी सपा पर जातिवाद और समाज में जहर घोलने का आरोप लगा रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में यह सियासी जंग और कितनी तीखी होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵