back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेवजह गाल बजाने से बाज आएं अखिलेश और प्रियंका : सिद्धार्थनाथ

लखनऊ, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। यूपी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सपा के सर्वेसर्वा और कांग्रेस की राजकुमारी से मेरा ये सवाल है कि क्या ये लोग सिर्फ ट्विीटर पर ही वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों के लिए घड़ियाली आंसू बहाएंगे। इन लोगों को बेवजह गाल बजाने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले नजाकत को समझते हुए योगी सरकार अपने स्तर से हालात पर काबू करने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। आप दोनों के ट्विीटर पर जोर जोर रोए जाने के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद फिरोजाबाद हो आए। सीएमओ सहित कुछ लापरवाह चिकित्सकों के प्रति एक्शन भी लिया जा चुका है। हालात पर नजर रखने के लिए हर जिले में शासन के वरिष्ठ अधिकारी डेरा डाल चुके हैं। मुख्यमंत्री का साफ निर्देश है कि वायरल बुखार सहित डेंगू और अन्य मौसमी बीमारियों का सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज होगा। इन रोगों के रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ सफाई और फॉगिंग का पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह सारी चीजें इन दोनों लोगों को क्यों नहीं दिखती। अखिलेश ने एक पिता के दर्द का बयां करते हुए जो फोटो ट्विीट किया है उसके जवाब में सिद्धार्थनाथ ने कहा कि पिता के दर्द को लेकर आप कुछ न कहें तो अच्छा है। मालूम हो कि फोरोजबाद और पश्चिम के कुछ जिलों में वायरल बुखार के प्रकोप से पीड़ित बच्चों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इन दोनों ने ट्विीटर पर जो सवाल उठाए हैं उनके जवाब में सिद्धार्थनाथ ने उक्त बातें कहीं। यह भी कहा कि इन दोनों नेताओं का काम सिर्फ बेवजह गाल बजाना है। इन दोनों को यह भी बताना चाहिए कि वैश्विक महामारी कोरोना की दोनों लहरों के दौरान ये कितनी बार जनता के आंसू पोछने के लिए अपने महल से बाहर निकले। रही बात योगी जी की तो कोरोना के संकट के दौरान ही नहीं हर संकट में वह जनता के बीच ग्राउंड जीरो पर रहे। पिछले दो दिनों से भी वह पूर्वांचल के कुछ जिलों में बाढ़ के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर ही हैं। यह सारी चीजें आपको भले न दिखें, जनता देख रही है। समय आने पर पहले की तरह जवाब भी देगी। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...