back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्लेन हादसे में अजित पवार का निधन, चाचा शरद पवार से लेकर पूरा पवार परिवार और राजनीतिक सफर पर एक नजर

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में उनकी जान चली गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। आज सुबह हुई प्लेन क्रैश में उनकी जान चली गई। सूत्रों के अनुसार, अजीत पवार जिला पंचायत परिषद चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से प्राइवेट एयर क्राफ्ट से निकले थे बारामती के लिए। तभी लैंड करते समय क्रेश हुआ और क्रेश के बाद फ़्यूल टैंक में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

कौन थे अजित पवार?

अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता थे और इस समय महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद पर कार्यरत थे।

वह एनसीपी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे थे। पिछले साल उन्होंने अपने चाचा शरद पवार से अलग होकर बीजेपी- शिवसेना गठबंधन सरकार का साथ दिया था, जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

चुनाव प्रचार के लिए बारामती में थे कार्यक्रम

बुधवार को कई सभाओं को संबोधित करने वाले थे अजित पवार बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के प्रचार के सिलसिले में कई जनसभाओं में शामिल होने वाले थे। इसी दौरान उनके यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी यह खबर सामने आई, जिसके बाद समर्थकों और पार्टी नेताओं में चिंता बढ़ गई।

राजनीति नहीं, तो बॉलीवुड भी हो सकता था रास्ता

पिता का जुड़ाव था फिल्मी दुनिया से कम लोग जानते हैं कि अगर अजित पवार राजनीति में नहीं आते, तो उनका नाम फिल्मी दुनिया से भी जुड़ सकता था। उनके पिता अनंतराव पवार, मशहूर फिल्म निर्देशक वी. शांताराम के साथ ‘राजकमल स्टूडियो’ में काम करते थे। लेकिन अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की तरह राजनीति को ही जीवन का रास्ता चुना। दादा के नाम से मशहूर, बेबाक नेता अजित पवार को उनके समर्थक ‘दादा’ कहकर बुलाते हैं। उन्हें महत्वाकांक्षी और साफ़ बोलने वाला नेता माना जाता है। माना जाता है कि उनकी नजर हमेशा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रही है। 2009 के विधानसभा चुनाव के बाद डिप्टी सीएम न बनाए जाने से वह नाराज़ हुए थे, लेकिन दिसंबर 2010 में उन्होंने यह पद हासिल कर लिया। गन्ना सहकारी समितियों से विधानसभा तक का सफर अजित पवार ने राजनीति में कदम गन्ना सहकारी समितियों के ज़रिये रखा। 1991 में वह बारामती से सांसद चुने गए, लेकिन छह महीने बाद ही उन्होंने पद छोड़ दिया, क्योंकि उस समय शरद पवार केंद्र में रक्षा मंत्री बने थे। इसके बाद अजित पवार ने विधानसभा चुनाव जीता और राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ बना ली।

Advertisementspot_img

Also Read:

Sunetra Pawar के पास कितनी संपत्ति? बैंक खातों में 10 करोड़ से ज्यादा, शेयर-बॉन्ड और सोना-हीरा समेत करोड़ों की संपत्ति का हलफनामे में हुआ...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए अपने चुनावी...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵