back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूरत एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट को मिली बड़ी कामयाबी, कपल के पास से मिला 24 किलो सोना

सीमा शुल्क विभाग के अधीन काम करने वाली एजेंसी एयर इंटेलिजेंस यूनिट को बड़ी कामयाबी मिली है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सीमा शुल्क विभाग के अधीन काम करने वाली एजेंसी एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी एआईयू को अवैध सोने के स्मलिंग में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अहमदाबाद यूनिट टीम ने गुजरात में सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पश्चिम एशिया से आ रहे पति-पत्नी के पास से 25.57 करोड़ रुपये मूल्य का 24.827 किलोग्राम सोना जब्त कर दोनों को अरेस्ट कर लिया है। वित्त मंत्रालय की मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, यह अहमदाबाद सीमा शुल्क आयुक्तालय द्वारा गुजरात में की गई सोने की सबसे बड़ी जब्ती में से एक बताई जा रही है। 

बता दे, एआईयू की टीम ने 20 जुलाई को सूरत इकाई के सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा की गई यात्री प्रोफ़ाइलिंग और निगरानी के आधार पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-174 से दुबई से सूरत आ रहे दो यात्रियों को आगमन हॉल में रोका गया। सूरत सीमा शुल्क की हवाई अड्डा सतर्कता इकाई द्वारा एकत्रित संदिग्ध गतिविधियों और तकनीकी पहचान के आधार पर यात्रियों पर नज़र रखी जा रही थी।

निगरानी के दौरान हवाई अड्डे पर तैनात औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों से एक यात्री के बारे में मिली जानकारी से संबंधित व्यक्तियों पर शक बढ़ गया था। जिसके आधार पर दोनों यात्रियों की विस्तार से तलाशी ली गई। दोनों यात्रियों यानी पति और पत्नी की जांच और व्यक्तिगत तलाशी लेने पर पेस्ट के रूप में कुल 28.100 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। जिसे बड़ी चालाकी से मॉडिफाइड जींस के पैंट, अंडरगार्मेंट्स, हैंडबैग और जूतों में छिपाया गया था। 

बताया गया कि तलाशी के दौरान महिला के पास से 16 किलो और पुरुष के पास से 12 किलो सोना पेस्ट मिला। अधिकारियों का अनुमान है कि इससे 20 किलो से अधिक शुद्ध सोना निकलेगा। CISF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सूरत एयरपोर्ट की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। हमारी सतर्कता और व्यवहार विश्लेषण ने इस तस्करी को रोकने में अहम भूमिका निभाई। कस्टम्स और CISF के बीच समन्वय ने इस ऑपरेशन को ऐतिहासिक बना दिया। फिलहाल दंपति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई से तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...