back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Air India Plane Crash: उड्डयन मंत्रालय ने बताई हादसे की पूरी कहानी, ब्लैक बॉक्स मिला; 3 महीने में आएगी रिपोर्ट

अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या अब 275 हो चुकी है। शनिवार को मलबा हटाने के दौरान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से एक और शव बरामद हुआ। कहा जा रहा है कि यह एयर होस्टेस का शव हो सकता है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में मृतकों की संख्या अब 275 हो चुकी है। शनिवार को मलबा हटाने के दौरान बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से एक और शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह एयर होस्टेस का शव हो सकता है, जो विमान की टेल (पूंछ) में फंसा हुआ था।

क्या हुआ था हादसे में?

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जिसमें 242 लोग सवार थे, टेक ऑफ के कुछ मिनटों बाद ही मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान ने 1:39 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। कुछ ही सेकंड में यह 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा और फिर गिरने लगा। पायलट ने इमरजेंसी की सूचना दी थी, लेकिन ATC से संपर्क टूट गया। मात्र एक मिनट बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 ब्लैक बॉक्स बरामद, अब पता चलेगा असली कारण

शुक्रवार शाम 5 बजे विमान का ब्लैक बॉक्स यानी फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर बरामद कर लिया गया है।

उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि ब्लैक बॉक्स से तकनीकी खराबी, पायलट की बातचीत और सिस्टम फेल्योर की असली वजहों का खुलासा होगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने बताया कि हादसे की जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है। DGCA, IB और गृह मंत्रालय के अधिकारी जांच में शामिल हैं। जांच रिपोर्ट 3 महीने के अंदर पेश की जाएगी।

 क्या कहा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में?

हादसे की जांच पहले दिन से जारी है। ब्लैक बॉक्स से हर तकनीकी पहलू की जांच की जाएगी। रनवे को 2:30 बजे बंद कर दिया गया था, और 5 बजे दोबारा चालू हुआ। सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एविएशन सिक्योरिटी की समीक्षा की जाएगी। अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अब तक 275 जानें जा चुकी हैं। सरकार ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है और 3 महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। सभी की निगाहें अब ब्लैक बॉक्स की रिपोर्ट पर हैं, जिससे हादसे की असल वजह सामने आएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...