नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव 2026 को लेकर AIMIM ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए पहली सूची जारी करते हुए 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। यह सूची AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर जारी की गई है। इस ऐलान के साथ साफ हो गया है कि AIMIM इस बार बीएमसी चुनाव को गंभीरता से लड़ने की तैयारी में है और मुंबई के स्थानीय मुद्दों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
मानखुर्द-शिवाजी नगर सीटों पर AIMIM का दांव
AIMIM ने मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र (171) के अंतर्गत आने वाले वार्डों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने टिकट वितरण में महिला, ओबीसी और एससी वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश की है।
ये हैं AIMIM के 7 उम्मीदवार
वार्ड 134: मेहजबीं अतीक अहमद खान (महिला)
वार्ड 135: खान इरशाद असलम अली
वार्ड 136: मोहम्मद जमीर मोहम्मद मुर्तुजा कुरैशी
वार्ड 137: शमीर रमजान पटेल
वार्ड 138: रोशन इरफान शेख (ओबीसी)
वार्ड 139: शबाना मोहम्मद आतिफ शेख (महिला)
वार्ड 140: विजय तातोबा उबाले (एससी)
इन नामों से AIMIM ने साफ संकेत दिया है कि वह विभिन्न सामाजिक वर्गों को साथ लेकर चुनावी मैदान में उतरना चाहती है।
महाराष्ट्र के अन्य निकाय चुनावों के लिए भी ऐलान
BMC के अलावा AIMIM ने महाराष्ट्र के अन्य नगर निकाय चुनावों के लिए भी 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। अहमदनगर (प्रभाग 4) शहनाज खालिद शेख, सलमा जाबिर शेख, शाहबाज अहमद सैयद, समद वहाब खान लातूर (वार्ड 4) सुमैय्या मुहम्मद अली शेख परभणी आलिया अंजुम मोहम्मद गौस जैन यह सूची राज्य स्तर पर AIMIM की राजनीतिक मौजूदगी को मजबूत करने की रणनीति को दर्शाती है।
15 जनवरी को मतदान, 16 को नतीजे
मुंबई नगर निगम चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन स्वीकार करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 दिसंबर 2025 को की जाएगी। उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 02 जनवरी 2026 तय की गई है। चुनाव चिह्न का आवंटन 03 जनवरी 2026 को होगा और उसी दिन उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। मतदान 15 जनवरी 2026 को कराया जाएगा जबकि मतगणना 16 जनवरी 2026 को होगी। इस कार्यक्रम के साथ बीएमसी चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है।




