back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे पर पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, बिलावल भुट्टो बोले- भारत के लोग…

पाकिस्‍तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अहमदाबाद के एयर इंडिया दुर्घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस दुखद घटना की खबर सुनकर दुख हुआ।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर का एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना रेनवे पर से टेक-ऑफ के बाद हुआ। रनवे से उड़ान भरके बाद यह विमान एक इमारत में जा घूसा। क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे। फिलहाल, शवों को बरामद किया जा रहा है। घायलों का इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई वीडियो और फोटो सामने आए है।वहीं, इस दर्दनाक हादसे पर कई राजनेताओं ओर फिल्‍म जगत से जुड़े सेलेब्‍स शोक संवदेन व्‍यक्‍त कर रहे है। देश-विदेश के राजनेता इस हादसे पर दुख जता रहे है। इस बीच, हादसे को लेकर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का रिएक्शन सामने आया है।

पाकिस्‍तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अहमदाबाद के एयर इंडिया दुर्घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इस दुखद घटना की खबर सुनकर दुख हुआ। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मैं भारत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान एयरपोर्ट की बॉउड्री ऑल पार जमीन में जा गिरा। और उसके तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया।

कौन था विमान का पायलट 

विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर IGP परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के समय विमान में केबिन क्रू के 12 मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल थे, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमित सभरवाल एक लाइन ट्रेनिंग कैप्टन (LTC ) हैं और उनके पास 8,200 घंटे का उड़ान अनुभव है, जबकि को-पायलट के पास 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे।

पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- मदद के लिए सभी के साथ 

पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया। और अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को हृदय विदारक बताया और कहा कि इससे हम स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने कहा, मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...