back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘सेना के शौर्य पर सवाल न उठाएं, पाक की भाषा न बोलें’, कृषि मंत्री शिवराज सिंह का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टियों आमने-सामने आई गई है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी पार्टियों आमने-सामने आई गई है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑपरेशन सिंदूर पर की गयी टिप्पणी पर एक बड़ा बयान दिया है। और सीएम ममता पर जोरदार पलटवार किया है। कृषि मंत्री ने कहा कि कोई भी नेता पाकिस्तान की भाषा न बोले और न ही सेना के शौर्य पर सवाल उठाए।

शिवराज सिंह मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी के ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने के जवाब में मंच से कहा कि पाकिस्तान की भाषा कोई नेता न बोले। सेना के शौर्य और क्षमता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। हम सब भारत माता के लाल हैं। दुश्मन सामने आए तो एकजुट होकर जवाब देना है।

किसान मेरे रोम-रोम में बसता है- शिवराज सिंह चौहान

वहीं, इस दौरान किसानों के बीच पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान मेरे रोम-रोम में बसता है, खेती मेरी सांसों में बसी है। अब दिल्ली के बंगले में बैठकर काम नहीं चलेगा, बल्कि किसानों के बीच जाकर काम करना पड़ेगा। 

नकली दवाओं के खिलाफ बनेगा कड़ा कानून 

कृषि मंत्री ने नकली दवाइयों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की बात कही है। वे इस कार्यक्रम में किसानों के प्रति सख्त रुख अपनाते देखे गए। इस बीच उन्‍होंने कहा कि नकली दवाइयों के खिलाफ सख्त कानून बनाएंगे और किसी को नहीं छोड़ेंगे। 

चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

इससे पहले कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्‍होने कहा कि किसानों के लिए जितना काम चौधरी चरण सिंह ने किया उतना किसी और ने नहीं। पीएम मोदी को धन्यवाद कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने मेरठ में किसानों की चौपाल भी लगाई। और उनकी शिकायतें सुनी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में 11 फाइटर जेट गिरे

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...