back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड रेल हादसे के बाद यात्रियों में मदद के लिए मचने लगी थी चीख पुकार, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Jharkhand Rail Accident: वहीं रेलवे को सूचना मिलते ही एनडीआरएफ सहित अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखंड के चक्रधरपुर में आज 30 जुलाई 2024 को अल सुबह 03:45 के करीब हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। इस ट्रेन हादसे के बाद घटना स्थल पर यात्रियों की चरों तरफ चीख पुकार शुरू हो गई थी। ट्रेन की बोगियां एक के ऊपर रक चढ़ गयी थी। यात्रियों की मदद के लिए चीख पुकार की आवाज आती रही। सोशल मीडिया में इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहींरेलवे को सूचना मिलते ही एनडीआरएफ सहित अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

घटना स्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है

वहीं घटना स्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। रेलवे ने हावड़ा-मुम्बई रेलवे लाइन पर सभी ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि घटना स्थल पर दो दिन पहले ही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी थी। जिसके वैगन ट्रैक पर ही पड़े हुए थे। इसी को हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 के हादसे की वजह बताया जा रहा है। जब यह ट्रेन दूसरे ट्रैक से होकर गुजर रही थी, तो वहां पहले से पड़े मालगाड़ी के डिब्बो से हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 टकरा गई। जिसके कारण हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। जिसके बाद तुरंत इस हादसे की सूचना रेलवे को दी गई और जल्दी ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायल यात्रियों को रांची में रिम्स अस्पताल और चक्रधरपुर के सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे ने हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12810 के पटरी से उतर जाने के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। टाटानगर: 06572290324, चक्रधरपुर: 06587 238072, राउरकेला: 06612501072, 06612500244, हावड़ा: 9433357920, 03326382217, रांची: 0651-27-87115 और एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...