back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमले के बाद CM रेखा गुप्‍ता की सुरक्षा में बड़ा बदलाव, बिना वेरिफाई के एंट्री बैन, CRPF जवान की तैनाती

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के साथ हुई इस गंभीर घटना के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट है। पुलिस अब उनकी सुरक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बीते दिन दिल्‍ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर साप्‍ताहिक जनसुनवाई के दौरान एक शख्‍स ने हमला कर दिया था। हालांकि, सीएम रेखा गुप्‍ता सुरक्षित हैं। लेकिन उन्‍हें मामूली चोट के चलते अस्‍पताल में ले जाया गया था। सीएम पर हमला करने वाले शख्स को वहीं पर पुलिस और सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी पर पर हत्‍या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है। अरोपी राजेश खिमजी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

सीएम रेखा गुप्‍ता के साथ हुई इस गंभीर घटना के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट है। पुलिस अब उनकी सुरक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जन सुनवाई के दौरान सुरक्षा की नए सिरे से व्यवस्था होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीएम के नज़दीक कोई नहीं पहुंच पाए। 

मौजूदा सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं 

मिली जानकारी के मुताबिक, जनसुनवाई के दौरान पहले शिकायत को वेरिफाई किया जाएगा। उसके बाद ही उसे सीएम के पास तक पहुंचाया जाएगा। क्लोज प्रोटेक्शन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) के जवान तैनात रहेंगे। हालांकि, सीएम रेखा गुप्ता जब अपने काम के लिए बाहर निकलेंगी तो उनके साथ जो मौजूदा सुरक्षा है उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। 

बता दें कि, सीएम रेखा गुप्ता को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई की थी, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, केवल जनसुनवाई के दौरान इंतज़ाम बदले जाएंगे।

सीएम की सुरक्षा में तैनात होंगे CRPF के जवान 

 गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने CRPF की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। उन्हें केंद्र सरकार ने Z कैटिगरी की सुरक्षा दी है। बुधवार को हुए हमले के बाद केंद्र ने यह फैसला लिया है। 

बुधवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके कार्यालय पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। सीएम कार्यालय ने इस हमले को ‘‘सीएम की हत्या की सुनियोजित साजिश’’ का हिस्सा बताया। 

आरोपी ने लिया ‘भैरो बाबा’ का नाम

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने यही बताया है कि भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने उसे दिल्ली जाकर अपनी बात रखने का आदेश दिया था। इसी वजह से वह दिल्ली अपनी बात रखने के लिए आया था। राजेश ने पुलिस को बताया कि वह शिव मंदिर बना कर पूजा करता है। इसके बाद राजेश सोमवार को अपने घर से उज्जैन पहुंचा, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वहां से भी उसे दिल्ली जाने का आदेश भैरव स्वरूप में आए कुत्ते ने दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली वालों की मौज! बारिश में अब नहीं डूबेगी राजधानी, मॉनसून से पहले सरकार की बड़ी तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में हर साल बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए सरकार ने इस...
spot_img

Latest Stories

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵