back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेल से रिहा होने के बाद पप्पू यादव ने अजमेर दरगाह में मांगी दुआ, बोले- मैं भिखारी बेटे की तरह आया हूं

सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा होने के बाद अजमेर दरगाह में चादरपोशी कर देश और बिहार की खुशहाली, भाईचारा और न्याय के लिए दुआ की।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को अजमेर पहुंचे और सूफी संत ह्वारत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर पहुंचकर मजार पर चादरपोशी की। उन्होंने अपनी जिंदगी में खुशहाली और सफलता की कामना करते हुए दुआ की। दरगाह के खादीम पीर सैय्यद नफीस मिया ने उन्हें जियारत कराई और तबर्रुक तथा दस्तारबंदी प्रदान की। 

मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने बताया कि उनका ख्वाजा गरीब नवाज के प्रति गहरा विश्वास है और संकट के समय वे उनकी शरण लेते हैं। इस अवसर पर उन्होंने देश में भाईचारा, प्रेम और एकता के लिए विशेष प्रार्थना की। उनका कहना था कि उनकी दुआ है कि नफरत और गरीबी मिटें, लोगों के चेहरों पर मुस्कान बनी रहे और किसी की आंख में आंसू न आए।

पप्पू यादव का भावुक बयान

अजमेर दरगाह में जियारत के बाद पप्पू यादव ने भावुक अंदाज में कहा कि वह ख्वाजा साहब के दरबार में “भिखारी बेटे” की तरह हाजिर हुए हैं और समाज सेवा की ताकत मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनका रास्ता भीड़ से अलग है। उन्होंने कहा “जहां दुनिया चलती है, मैं वहां नहीं चलता। मैं नदी के दो किनारों जैसा हूं। लोग अपने लिए जीना चाहते हैं, लेकिन मैं दुनिया के लिए जीना और मरना चाहता हूं।” पप्पू यादव ने आगे कहा कि जहां लोग अपने लिए हाथ फैलाते हैं, वहां वह समाज के लिए हाथ खोलते हैं। 

पप्पू यादव बोले- “ख्वाजा साहब के दर से मिलती है हिम्मत”

अजमेर दरगाह में अपनी जियारत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि ख्वाजा साहब के दर से उन्हें हिम्मत और ताकत मिलती है। उन्होंने बताया कि वह अपने सभी भाईयों के साथ यही शक्ति मांगने आए हैं। पप्पू यादव ने विशेष रूप से राजस्थान की अमन-शांति और खुशहाली की दुआ की। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उन्हें अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत दे, ताकि वे देश के हर धर्म, जाति और वर्ग की बेटियों के लिए न्याय सुनिश्चित कर सकें और इसके लिए जीत हासिल कर सकें।

बिहार की तरक्की और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

अजमेर दरगाह में ज़ियारत के दौरान पप्पू यादव ने बिहार की प्रगति और आर्थिक खुशहाली के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने कहा कि बिहार को अक्सर देश के सबसे गरीब राज्यों में गिना जाता है। राज्य अपने लोगों और मानवता के लिए बहुत कुछ करता है, लेकिन अपनी खुशहाली और विकास के लिए पर्याप्त काम नहीं कर पाता। पप्पू यादव ने बताया कि वह हर घर और हर परिवार के लिए दुआ लेकर आए हैं ताकि किसी की आंख में आंसू न आए और सब खुशहाल रहें। उन्होंने देश में नफरत के शब्द मिटाने और मानवता तथा भाईचारे को बनाए रखने की भी कामना की।

पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी के लिए भी मांगी दुआ

अजमेर दरगाह में अपनी प्रार्थना के दौरान पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दुआ की। उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि ईश्वर सभी को सही समझ और विवेक दें, ताकि सभी धर्म और जाति का सम्मान करें। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि देश के संविधान को गीता, कुरान, बाइबिल, रामायण जैसे पवित्र ग्रंथों की तरह मानकर सभी के विकास, खुशियों और विचारों का सम्मान करते हुए राष्ट्र को संचालित किया जाए।

पप्पू यादव के साथ सेल्फी लेने लगी भीड़

पप्पू यादव की अजमेर दरगाह में मौजूदगी ने जायरीन में उत्साह बढ़ा दिया और लोग उनसे सेल्फी लेने की होड़ में लग गए। वहीं, बिहार से अजमेर में कारोबार कर रहे बिहारियों ने भी अपने नेता से मिलने का मौका नहीं गंवाया। दरगाह और आस-पास की दुकानों पर काम कर रहे लोगों ने पप्पू यादव का फूलमाला से स्वागत किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए दुआ की।

Advertisementspot_img

Also Read:

पहले धक्का-मुक्की, फिर मची भगदड़: दो महिलाओं ने बताई हकीकत, जानिए कैसे हुआ हादसा जिसमें 8 लोगों की हुई मौत और कई घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नालंदा के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दर्शन के दौरान अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵