back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगान प्रतिनिधि ने यूएनजीए में अपने संबोधन को किया रद्द

काबुल, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि गुलाम मुहम्मद इसकजई ने राष्ट्रीय हितों और देश की सीट की रक्षा के लिए महासभा के अपने संबोधित को रद्द कर दिया। खामा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इसकजई को सोमवार को महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करना था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे रद्द कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के मिशन ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि वे विश्व निकाय में देश की सीट को संरक्षित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के साथ काम करना जारी रखेंगे। इससे पहले, तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य सोहेल शाहीन ने कहा कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भाग लेने का अधिकार है। शाहीन ने इस साल की महासभा में उन्हें बाहर करने के फैसले की आलोचना भी की। शाहीन ने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों द्वारा तालिबान का समर्थन किया जा रहा है और उनके पास उनकी रक्षा करने की क्षमता है, इस प्रकार संयुक्त राष्ट्र को इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान को मान्यता देनी चाहिए। इससे पहले, इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान ने उन्हें अफगानिस्तान का स्थायी प्रतिनिधि बनने की सिफारिश की थी और संयुक्त राष्ट्र से उन्हें महासभा को संबोधित करने का अवसर देने के लिए कहा था, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵