back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केदारनाथ दर्शन के लिए दो दिन में हुई साढ़े तीन हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग

देहरादून, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चारधाम यात्रा के दौरान श्री केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बीते सोमवार से शुरू की गयी। दो दिन में करीब 3500 (साढ़े तीन हजार) टिकटों की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है। जिसमें करीब 15 हजार तीर्थयात्री यात्रा करेंगे। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई को खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा संचालित की जाती है। कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद इस साल चारधाम यात्रा को बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग करने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिरसी, फाटा, गुप्त काशी से नौ एविएशन कंपनियां हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। जिसमें गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट और आर्यन एविएशन, फाटा से केदारनाथ के लिए पवन हंस, चिपसन एविएशन, थंबी एविएशन और पिनाक्ल एयर तथा सिरसी से केदारनाथ के लिए एरो एयर क्राफ्ट, हिमालयन हेली और केट्रल एविएशन द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही हैं। जिसमें प्रति यात्री किराया गुप्तकाशी से केदारनाथ 7750 रुपए, फाटा से 4720 रुपए तथा सिरसी से केदारनाथ 4680 रुपए है। सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने कहा कि देश दुनिया से आने वाले तीर्थ यात्री जीएमवीएन की वेबसाइट हेली सर्विस डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर हेली सेवा की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। हमने उत्तराखण्ड एक पहाड़ी राज्य होने के कारण हवाई संपर्क और बुनियादी ढांचे के महत्व को समझा है। तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। वही पहले दिन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएनवीएन) की वेबसाइट खुलते ही दो घंटे भीतर 2140 टिकटों की बुकिंग हो गई। हेली सेवा के लिए श्रद्धालुओं के इस रुझान से ही साफ हो गया है कि इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचेंगे। इस बार चारधाम यात्रा तीन मई से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा संचालित की जाती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने नौ हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने सोमवार से हेली सेवाओं के टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। शाम छह बजे वेबसाइट को ऑनलाइन बुकिंग के लिए खोला गया। दो घंटे के भीतर ही 2140 टिकटों की बुकिंग हो गई है। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्री हेली सर्विस डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो भगवान शिव का एक प्राचीन और प्रमुख तीर्थस्थल है, हर साल लगभग यहां लाखों लोग...
spot_img

Latest Stories

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵