नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है, क्योंकि टेंशन, एंजाइटी, आस पास की नेगेटिविटी हमारे लिए एक बीमारी का न्यौता देते है। इससे हमारे दिमागी हेल्थ पर बहुत प्रभाव पड़ता है इससे चिड़चिड़ापन और सही फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। ऐसे में हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य को तरोताजा बनाए रखने इसे डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है आइए जानते है वो कारगर उपाय जिससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य होगा बेहतर ।
मेडिटेशन और प्राणायाम
ब्रेन को डिटॉक्स करने से हमारे मस्तिष्क को आराम तो मिलता ही है साथ ही इसमें ऊर्जा का भी संचार होता है इससे हमारे सोचने समझने की प्रक्रिया में सुधार होता है और याददाश्त में संतुलन लाता है । इसकी सबसे अच्छी प्रक्रिया है मेडिटेशन और प्राणायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करना, इसे रोजाना दस से पंद्रह मिनट करने से ये हमारे मेंटल हेल्थ को शांती प्रदान करता है इससे एनर्जी लेवल भी बढ़ती है।
फिजिकल एक्टिविटी
हमारे ब्रेन को स्वस्थ बनाऐ रखने के लिए इसकी एक्ससाइज भी बहुत जरुरी है इसके लिए आप सुबह मार्निग वॉक, जॉगिंग, रनिंग भी कर सकते है। इससे हमारे मस्तिष्क में एंडोर्फिन को बढ़ावा मिलता है जिससे हमारे मूड में सुधार आता है और चिंता भी कम होती है।
डिजिटल डिटॉक्स
मानसिक थकावट को दूर करने हमें मोबाइल, टीवी से कुछ समय के लिए दूर रहना चाहिए, यानी ये समय हमारें लिए बिलकुल शांत और अकेले होने का समय रहता है। इस समय हमें शून्य हो जाना चाहिए जिससे मानसिक थकावट दूर हो। एक अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे शरीर में एंडोर्फिनए नामक रसायन रिलीज़ करता है
प्रकृति से जुड़ाव
रोज अपने मूड़ को सही रखने के लिए हमें हरी घास पर जरुर चलना चाहिए, इसके लिए घर के पास बगीचे या पार्क में टहलने के लिए जाएं इससें हमारा तनाव दूर होता है साथ ही प्रकृति के नजदीक रहने से मानसिक शांति मिलती है।
रचनात्मक गतिविधियां
अपने ब्रेन को एक्टिव करने हमें हफ्तें में एक या दो बार कोई भी पेंटिंग, लेखन जैसी गतिविधियां करनी चाहिए इससे हमारे मस्तिष्क को नई ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारे सोचने समझने पर काफी असर पड़ता है। हमारा ब्रेन बेहतर तरीके से काम करता है।
संतुलित आहार
हमारे ब्रेन के स्वास्थ्य के लिए हमें अपने दैनिक आहार में भी बदलाव करना चाहिए इससे हमें फोकस मिलता है जैसें, डार्क चॉकलेट, फल और कुछ अंकुरित कच्चे अनाज शामिल जरुर करने चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि इन्हें सीमित मात्रा में ही ले ।
पर्याप्त नींद
मस्तिष्क को डिटॉक्स करने में नींद का पूरा होना भी बेहद जरुरी है, इससे हमारे मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध है जिससे हमारें ब्रेन को आराम मिलने पर वो सही तरीके से काम करने में सक्षम होता है। इसके लिए आपको रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद जरुर लेनी चाहिए।
जर्नलिंग
नियमित तौर पर मस्तिष्क को हल्का करने अपने दिनचर्या में रोजाना बितें पलों और जीवन से जुड़े किस्सों को जरुर लिखना चाहिए इससे हमारे अंदर पनप रही नकारात्मकता को हटाने में मदद मिलती है साथ ही हमारा ब्रेन बेहतर तरीके से सोच पाता है ।
पॉजिटिव रिलेशन
हमारे जीवन में मानसिक रुप से स्वस्थ रहने में हमारे आसपास लोगों के अच्छें-बुरे का बहुत प्रभाव पड़ता है इसके लिए हमें अपने आसपास नेगेटिव और फेक लोगों का दूर रखना चाहिए या फिर उन्हें इग्नोर कर पॉजिटिव लोगों के साथ समय बिताएं। इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जिन्हें हम टॉक्सिक भी कहते है यानी अपनी गलती नाकामी को दूसरों पर थोपना, और हमेंशा मिन मेख निकालना शामिल है।





