back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UGC NET 2024 रद्द किये जाने के बाद आदित्य ठाकरे का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, इसको शिक्षा आपातकाल बता डाला

UGC NET 2024: केंद्र सरकार को लाखों छात्रों की कोई परवाह नहीं है। वे केवल पीआर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में अभी NEET परीक्षा में धांधली का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। यूजीसी ने परीक्षा को रद्द करने का यह कदम गृह मंत्रालय से पेपर लीक की सूचना के आधार पर उठाया है। गृह मंत्रालय ने यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा में धांधली के कारण इस परीक्षा को रद्द करवाया है। यूजीसी-नेट की परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ही करवाती है। अब विपक्ष इसको लेकर एनडीए सरकार पर हावी हो गयी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की इस धांधली को लेकर शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता अदित्य ठाकरे ने एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। 

शिक्षा आपातकाल

आदित्य ठाकरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “शिक्षा आपातकाल। लेकिन केंद्र सरकार को लाखों छात्रों की कोई परवाह नहीं है। वे केवल पीआर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” आदित्य ठाकरे ने अपनी पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के ट्वीट को शेयर करते हुए ये लिखा था।

वहीं शिवसेना (यूबीटी) सासंद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “राष्ट्रीय परीक्षाओं को निष्पक्ष रूप से आयोजित करने में बार-बार और पूर्ण विफलता एनटीए की अक्षमता को उजागर करती है। यह एक शिक्षा आपातकाल है और इससे उन लाखों छात्रों को भी निराशा होती है जो लगन से इन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। , यह न भूलें कि वे किस मानसिक दबाव से गुज़रते हैं। रद्द करना समाधान नहीं है, सरकार और एनटीए की जवाबदेही है। युवा छात्रों और उनके करियर के प्रति यह पूर्ण उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है”

सरकार परीक्षाओं की पवित्रतता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है

वहीं गृह मंत्रालय से यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा में धांधली की खबर मिलने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है और मंत्रालय ने यूजीसी-नेट 2024 की परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही है। मंत्रालय का कहना है की वे छात्रों के लिए पूरी तरह चिंतित हैं और सरकार परीक्षाओं की पवित्रतता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति या संस्था यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा में गड़बड़ी का दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने 18 जून को हुई यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा को रद्द कर दिया है और जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा की नई डेट की जानकारी ugcnet.nta.nic.in पर भी जारी कर दी जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘फोटो ज्यादा, वोट कम’ – बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद छलका प्रशांत किशोर का दर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Prashant Kishor ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन नतीजों में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...