back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीरभूम जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे अधीर रंजन, लौटकर सोनिया गांधी को सौपेंगे रिपोर्ट

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में कांग्रेस के नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी गुरुवार को पश्चीम बंगाल में बीरभूम जाकर पीड़ित परिवार से मिलेंगे। लौटकर घटना की रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौपेंगे। पश्चीम बंगाल में बीरभूम जि़ले के रामपुरहाट में सोमवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसको लेकर गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, इस मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में संविधान के अनुच्छेद 355 को लागू करने का आग्रह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से किया है। अधिर रंजन ने कहा, उन्होंने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में संविधान के अनुच्छेद 355 लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है। लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अनुच्छेद 355 केंद्र को इस बात का अधिकार देता है कि वो राज्य में कानून व्यवस्था को संभालने के लिए हस्तक्षेप करें। फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी लेने और पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए अधीर रंजन गुरुवार को बीरभूम जाएंगे। इस पूरी घटना की एक विस्तृत रिपोर्ट वो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौपेंगे। गौरतलब है कि बीरभूम जिले के रामपुरहाट में कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी। कहा जा रहा है कि टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या के बदले में कुछ लोगों की भीड़ ने आम लोगों के घरों में आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की आखिरी मौके पर टली शादी, बहन पलक मुच्छल ने प्राइवेसी की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय संगीतकार पलाश मुच्छल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना की बहुप्रतीक्षित शादी स्थगित हो गई है। यह शादी 23 नवंबर को होने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵