back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिवराज के कार्यक्रम में दुष्कर्म और व्यापमं के आरोपी-कांग्रेस

ग्वालियर/भोपाल 23 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में रविवार को केद्रीय मंत्रियों और राज्य सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में एक निजी चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन किया। इस मौके की कांग्रेस ने तस्वीर जारी कर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस तस्वीर में दुष्कर्म और व्यापमं के आरोपी के नजर आने का दावा किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और मीडिया विभाग के प्रभारी के के मिश्रा ने ग्वालियर में आयोजित निजी चिकित्सा महाविद्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम से संबंधित तस्वीर को ट्वीटर पर साझा करते हुए लिखा, रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में एक निजी मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया, महिला उत्थान पर बिना रुके भाषण दे रहे थे,उनके साथ मंच पर साझेदार थे,बलात्कार के आरोपी धर्मवीर भदौरिया जो जमानत पर हैं,दूसरे गुलाबसिंह किरार जिनका नाम व्यापमं घोटाले में सीबीआई चार्टशीट में है! वाह। कांग्रेस की ओर से लगाए गए आरोपों पर भाजपा का पक्ष जानने के लिए भाजपा के कई नेताओं से संपर्क किया गया, मगर कोई भी इस मामले पर अपना पक्ष रखने को तैयार नहीं हुआ। ग्वालियर में देवराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एवं अस्पताल का रविवार को भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया था। इसमें केंद्र सरकार के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्य सरकार के कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। आईएएनएस एसएनपी/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...