back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब से राज्यसभा जाने की तैयारी में केजरीवाल? सांसद संजीव अरोड़ा को Assembly By-election में उतारा

राज्यसभा सासंद व उद्योगपति संजीव अरोड़ा पंजाब विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उन्हें लुधियाना वेस्‍ट से उम्‍मीदवार बनाया है। ऐसे में केजरीवाल को लेकर सस्‍पेंस बना हुआ है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में बड़ा दावं लगाया है। दिल्‍ली में सत्‍ता गंवा चुकी AAP ने पंजाब विधानसभा उपचुनाव में राज्‍यसभा सांसद संजय आरोड़ा को उपचुनाव में उतरकर एक बड़ा दांव चला है। संजय आरोड़ा को पार्टी ने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर उन्‍हें उम्‍मीदवार बनाया। लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसद ओर उद्योगपति संजीव अरोड़ा को टिकट दिया है। चर्चा ये भी है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों ने इस तरह की खबरों को भ्रामक करार दिया है। 

विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन बाद सीट खाली

AAP के नेता ओर उद्योगपति संजीव अरोड़ा साल 2022 में राज्यसभा पहुंचे थे। अभी उनका करीब तीन साल का कार्यकाल बाकी है। वहीं आम आदमी पार्टी के लुधियाना वेस्‍ट से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी का जनवरी में निधन हो गया था। ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव होना है। विधायक के देहांत के बाद उनकी पत्नी भी आप से इस सीट पर दावेदारी पेश कर चुकी है। लेकिन पार्टी ने इस सीट से राज्‍यसभा सांसद संजय आरोड़ा को टिकट दिया है। 

हालांकि अभी तक लुधियान वेस्‍ट पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने अपने उम्‍मीदवार की घोषणा कर दी है। राजनीतिक गलियारों में आम आदमी पार्टी के इस ऐलान के बाद कई मतलब निकाले जा रहे हैं। वहीं इस सीट पर अब तक किसी भी अन्य राजनीतिक दल ने अपने प्रत्‍याशी की घोषणा नहीं की है। 

कौन हैं संजीव अरोड़ा?

संजीव अरोड़ा एक उद्योगपति और राजनेता है, वो साल 2022 से राज्‍यसभा सांसद बने है। वह पिछले तीन दशकों से रितेश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी चला रहे हैं। संजीव अरोड़ा ने चंडीगढ़ रोड पर हैम्पटन बिजनेस पार्क और हैम्पटन होम्स को भी विकसित किया है, जो 70 इंडस्ट्री के लिए एक हब के तौर पर काम करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब में AAP की बंपर जीत से गदगद केजरीवाल बोले- अगर हमने चीटिंग की होती तो…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी ने...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...