back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नगर निगम जोन चुनाव में आप के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शहरी सदर पहाड़गंज जोन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए मंगलवार को चुनाव हुए। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी की पार्षद सुल्ताना आबाद तथा नीरज शर्मा क्रमश अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा कि नरेला जोन और शहरी सदर पहाड़गंज जोन के चुनाव में उनके पार्षदों की भारी जीत से वर्ष 2022 में होने वाले निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की भारी जीत की आहट सुनाई देती है। नरेला जोन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों में आम आदमी पार्टी के पार्षद राम नारायण को अध्यक्ष चुना गया है। इन चुनावों में भाजपा और आम आदमी पार्टी की कांटे की टक्कर होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी ने इस पर आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि इस जीत के पीछे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए कार्यों की छाप न केवल दिल्ली की जनता के दिलों पर नजर आती है, बल्कि दूसरी पार्टियों के पार्षद भी उनके कार्यों से प्रभावित हुए हैं। वहीं भाजपा की नाकामियों तथा भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...