back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जरा सी भी नैतिकता बची है तो राज्यसभा सांसद पद से दे दें इस्तीफा…, आप MLA ने स्वाति मालीवाल से मांगा इस्तीफा

आतिशी पर हमला करने पर आप विधायक दिलीप पांडे ने स्वाति मालीवाल से राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफे की मांग की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को नया नेता चुन लिया गया। मुख्यमंत्री के लिए आतिशी का नाम सामने आने के बाद आप पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर जमकर निशाना साधा। उन्हें डमी सीएम बताते हुए उनपर गंभीर आरोप लगाये। स्वाति मालीवाल ने आतिशी के माता-पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि संसद भवन पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए उनके माता-पिता ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। अब स्वाति के इस बयान पर आप विधायक दिलीप पांडे ने पलटवार किया है।

अब पढ़ती हैं बीजेपी की स्क्रिप्ट

उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की सीट से राज्यसभा गईं, लेकिन अब स्क्रिप्ट बीजेपी की पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि उनके अंदर शर्म और नैतिकता बची है तो वो राज्यसभा से इस्तीफा दें। पांडेय ने आगे कहा कि स्वाति मालीवाल को आप से इस्तीफा देकर बीजेपी से राज्यसभा का टिकट लेने की कोशिश करनी चाहिये।

मालीवाल ने आप के खिलाफ खोल रखा है मोर्चा

बता दें कि, जब से अरविंद केजरीवाल के घर पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की गई है। तब से स्वाति मालीवाल ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं दिल्ली की कोचिंग सेंटर में जलभराव के कारण छात्रों की मौत को लेकर उन्होंने संसद में भी दिल्ली सरकार को घेरा था।

क्या कहा स्वाति मालीवाल ने?

आतिशी को आम आदमी पार्टी की विधायक दल का नेता चुने जाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि ‘दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरू को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरू को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं।’

स्वाती मालीवाल आगे लिखती हैं कि ‘उनके हिसाब से अफजल गुरू निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करें!’ 

Advertisementspot_img

Also Read:

आतिशी के बयान पर FSL रिपोर्ट जारी, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता का कड़ा संदेश, अब आपको माफी मांगनी पड़ेगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली विधानसभा में हाल ही में हुए विवाद ने एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है। आम आदमी पार्टी की...
spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵