नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली सरकार में जलमंत्री आतिशी की देर रात तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में लेकर जाना पड़ा। आतिशी का दावा है कि हरियाणा द्वारा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दिया जा रहा है। इसी के कारण आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनकी भूख हड़ताल के पांचवे दिन तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में लेकर जाना पड़ा।
आम आदमी पार्टी ने आतिशी के हेल्थ का अपडेट देते हुए एक्स पर लिखा
आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक लेटेस्ट पोस्ट पर आतिशी के हेल्थ का अपडेट देते हुए लिखा “LNJP Hospital के Doctor ने दिया जल मंत्री आतिशी जी का Health Update जल मंत्री @AtishiAAP जी को जब अस्पताल लाया गया था तब उनका Blood Sugar Level – 36 तक पहुंच गया था, जोकि काफ़ी चिंताजनक होता है। इसके साथ ही Urine में Ketone भी थे। उन्हें ICU में भर्ती किया गया है। अभी उनकी तबीयत ठीक है और Doctors की एक टीम उनका ICU में ख़्याल रख रही है। उनके तमाम Test कराए गए हैं, जिनकी Report आना अभी बाक़ी है।”
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया थ
आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, जब आतिशी का LNJP अस्पताल में चेकअप हो गया था तो उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई थी। लेकिन दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अस्पताल में भर्ती होने से मना कर दिया था। आतिशी इस दौरान लगातार हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ने की मांग पर डटी रही। आम आदमी पार्टी ने बताया कि लंबी भूख हड़ताल के कारण आतिशी के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। जिसके कारण उन्हें 24 जून 2024 को देर रात LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





