back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP नेता सत्येंद्र जैन की बढ़ेंगी मुश्किलें, मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय ने राष्‍ट्रपति से अनुमति मांगी

मनी लॉन्डिग से जुड़े मामले में आप नेता सत्येंन्द्र जैन जमानत पर है। लेकिन उनकी मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।हाल ही में गृह मंत्रालय ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राष्‍ट्रपति से मंजूरी मांगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के पूर्व सत्येंद्र कुमार जैन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में साल 2022 में गिरफ्तार हुए सत्येंद्र जैन को पिछले साल जमानत मिली थी। लेकिन एक बार फिर उनकी मुश्‍किले बढ़ती दिखाई दे रही है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ अदालत में कानूनी मुकदमा चलाने राष्ट्रपति से मंजूरी मांगी है। 

सत्येंद्र जैन के खिलाफ सबूत पाए गए

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने ED से मिली जानकारी के आधार पर, सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी है। जिससे अब उन पर फिर एक बार मुकदमा चलाया जा सकता है। और यही नहीं इस आधार पर इनसे जुड़े सबूतो से अब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मुश्‍किलो में घिर सकते है। 

ED ने दाखिल किया था आरोप पत्र

मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय की जांच और जमा किए गए सबूतों के आधार पर मंजूरी मांगी है। वहीं जांच एजेंसी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ सरकार में रहते हुए सौदों से जुड़े धन शोधन मामले में मामला दर्ज किया था और मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अब वो जमानत पर बाहर हैं और वहीं एक बार फिर ईडी ने उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। 

अगस्त 2017 में दर्ज की गई थी FIR

बता दे कि, सौदों से जुड़े धन शोधन मामले में साल 2017 में सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में FIR दर्ज की थी। वहीं CBI ने दिसंबर साल 2018 में एक आरोप पत्र दायर किया, जिसमें बताया गया कि, आय से अधिक संपत्ति करीब 1.47 करोड़ रुपये पाई गई थी, जो साल 2015 के दौरान सत्येंन्द्र जैन के आय से पाई जानेवाली स्रोतों से लगभग 218 प्रतिशत तक पाई गई थी। एक बार फिर राष्‍ट्रपति द्वारा मंजूरी मिल जाने पर सत्येंन्द्र जैन बुरी तरह फंस सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...