back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों का आधार और वोटर आईडी कार्ड बनवा रही है आप सरकार – भाजपा ने लगाया आरोप

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। भाजपा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली की सरकार इन सभी लोगों के आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड बनवाने के साथ-साथ इनका पेंशन लगवाने का भी काम कर रही है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी के कार्यकतार्ओं और दिल्ली के नागरिकों के नाम एक खुला पत्र लिखकर यह आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने विधायकों को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को तुंरत बिजली का कनेक्शन, पानी, राशन और भी जरूरी मदद तुरंत मुहैया करवाने का निर्देश दिया है। आदेश गुप्ता ने कहा कि, वे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को हटाने का काम कर रहे हैं जबकि दिल्ली सरकार इन्हें बचाने का काम कर रही है। गुप्ता ने कहा कि जरूरत पड़ी तो इन पर बुलडोजर भी चलवाएंगे। गुप्ता ने दिल्ली की जनता में भय और डर का माहौल बना कर आप के कार्यकर्ताओं पर मोटी वसूली करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता से इन्हें बेनकाब करने और पुलिस में इनके खिलाफ शिकायत करने की अपील की है। पत्र में आप के विधायकों पर सरकारी जमीनों पर कब्जा करवाने और ईडब्लूएस कोटे का इस्तेमाल कर बांग्लादेशी और रोहिंग्या के बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने जैसे कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। –आईएएनएस एसटीपी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵