back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुजरात के निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, कहा- युवा फॉर्म भरें, हम लड़वाएंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात में आगामी समय में होने वाले सभी पंचायत और निकाय चुनावों को पूरे दमखम से लड़ने का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) देश के कई राज्‍यों में अपनी सियासी जनाधार को मजबूत करने और संगठन को विस्‍तार देने के दिशा में काम कर रही है। इसके लिए पार्टी ने गुजरात में आने वाले समय में होने वाले नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। 

इस सियासी सरगर्मी के बीच AAP ने गुजरात के सभी पंचायत और निकाय चुनावों को पूरे दमखम से लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राज्य में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सभी पंचायतों और निकायों में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। 

गुजरात में AAP के प्रदेश अध्यक्ष इशुदान गढ़वी ने प्रदेश के युवाओं को अपनी पार्टी के उम्मीदवार बनने के लिए आमंत्रित किया है। इशुदान गढ़वी ने कहा, ”AAP का कारवां बढ़ रहा है और हजारों लोग इस पार्टी से जुड़ रहे हैं।”

चुनाव लड़ने के इच्‍छुक युवाओं को दी जाएगी टिकट- इशुदान गढ़वी

उन्होंने आगे कहा, ”अरविंद केजरीवाल ने परिवारवाद, जातिवाद और पैसावाद से ऊपर उठकर जब काम की राजनीति की शुरूआत की है तो हजारों लोग आप में जुड़ रहे है, हजारों लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसलिए आज से आप के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश के नेतृत्व ने तय किया है कि आने वाले निकाय चुनाव में उन युवाओं को टिकट दिए जाएं जो जनता की वास्‍तव में सेवा करना चाहता है, जिसमें टिकटों की गड़बड़ न हो और पूरी पारदर्शिता हो।”

‘हम 10 हजार से ज्यादा सीट पर चुनाव लड़वाने जा रहे’

गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने स्‍पष्‍ट कहा कि, ”हम 10 हजार से ज्यादा सीट पर युवाओं को उतर रहे है। आप निकाय चुनाव में पूरी सीट पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। वो तहसील पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिका या महानगरपालिका, सभी चुनाव आप पार्टी लड़ेगी”। 

कोई भी व्‍यक्ति जुड़कर चुनाव लड़ सकता है- इशुदान गढ़वी 

”इसके लिए हमने तय किया है कि ओपन टू ऑल, जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं, गुजरात की जनता की सेवा करना चाहते हैं, आप से चुनाव लड़ना चाहते हैं वो पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी या समाजसेवक कोई भी हो जुड़ सकता है, उनके लिए एक फार्म जारी कर रहे हैं।” 

ऑनलाइन भी भर सकेंगे फॉर्म

उन्होंने इसके लिए फॉर्म ऑनलाइन या व्हाट्सऐप पर भी आमंत्रित किए जा रहे है। उन्‍होने फॉर्म को भरने का तरीका बताते हुए कहा, ”ये पर्चा ऑनलाइन भी भर सकेंगे, व्हाट्सऐप के माध्‍यम से भी भर सकेंगे, ये उम्मीदवारी फॉर्म ई-मेल के जरिए भी भर सकेंगे। 

हमारे जो जिला अध्‍यक्ष, लोकसभा अध्‍यक्ष, विधानसभा प्रभारी जो हमने नियुक्त किए हैं, वहां पर भी वो उम्मीदवारी के लिए फॉर्म जमा कर सकेंगे। प्रदेश कार्यालय पर भी वो भेज सकते हैं।”

”गहन जांच के बाद कैंडिडेट के नाम का ऐलान होगा” 

इशुदान गढ़वी ने आगे कहा, हम ये चाहते हैं कि निकाय चुनाव में जब हम 10 हजार युवाओं को चुनाव लड़वाने जा रहे हैं। वो युवा ओपन टू ऑल करके आएंगे और पर्चा भरेंगे। जैसे ही उम्मीदवारी फॉर्म भरकर ये भेजेंगे, हम जिला स्तर पर भी एक स्‍थानीय समिति बना रहे हैं, जिसमें लोकसभा प्रमुख, विधानसभा प्रभारी, जिला अध्‍यक्ष और जिले की टीम होगी। ये टीम मिलकर फॉर्म की गहन जांच करेगी, फिर ये प्रदेश में भेजेंगे, यहां भी जांच होगी और उसके बाद हम कैंडिडेट की घोषणा करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बसपा को 19 साल से नहीं मिला 20 हजार से ज्यादा चंदा, ADR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए BJP को कितना मिला चंदा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजनीति में फंडिंग को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵