नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP ) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी के मुखर चेहरा गोपाल इटालिया को विसावदर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के नेता गोपाल इटालिया गुजरात में काफी सक्रिय है। फिलहाल पार्टी के संयुक्त महासचिव हैं। वह आपनी बेबाकी और मुखर नेता के तौर पर जाने जाते है।
आम आदमी पार्टी ने विसावदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। ये जानकारी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। इसमें बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र संख्या 87 यानी विसावदर से गोपाल इटालिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इटालिया फिलहाल पार्टी के संयुक्त महासचिव हैं।
कौन हैं गोपाल इटालिया ?
गोपाल इटालिया मुख्य रूप से गुजरात के बोटाड के रहने वाले हैं। गुजरात पुलिस को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह 2020 में आप में शामिल हुए थे, कई मुद्दों को लेकर मुखर और बेबाक आवाज के चलते उन्हें गुजरात में पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उसी साल दिसंबर में दी गई थी। वह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वह रेवेन्यू क्लर्क के रूप में भी काम कर चुके हैं।
आप विधायक के इस्तीफे से उपचुनाव
विसावदर गुजरात के जूनागढ़ जिले की एक 182 विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट लंबे समय तक बीजेपी के खाते में रही है। 1995 से 2007 तक यह सीट बीजेपी के कब्जे में रही। जबकि 2012 में यह सीट गुजरात परिवर्तन पार्टी के हाथ में आ गई। 2014 के उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीती और फिर 2017 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में यह सीट गई। 2022 के चुनाव यह सीट आम आदमी पार्टी ने जीती थी। आप राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कई गभीर आरोप लगाते हुए आप के निर्वाचित सदस्य भूपेंद्रभाई भयानी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। और फिर वो भाजपा में शामिल हो गए है। इस वजह से यह सीट फिलहाल खाली है।
2023 से खाली है यह सीट
भूपेंद्र भाई भयानी ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए आप से इस्तीफा दे दिया था। फिर वह बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी के प्रत्याशी हर्षद रिबाडिया ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और भयानी की जीत पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने मामले में पर सुनवाई पूरी करते हुए 12 मार्च को चुनाव का रास्ता साफ कर दिया था। यह सीट दिसंबर 2023 से खाली है। अब यहां उपचुनाव होना है आम आदमी पार्टी ने इस सीट से गोपाल इटालिया को मौका दिया है।





