back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bye-Election: विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए AAP ने घोषित किया प्रत्‍याशी, गोपाल इटालिया को मौका

गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्‍याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने गोपाल इटालिया पर भरोसा जताया है।

नई दिल्‍ली,रफ्तार डेस्‍क । गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने है। ऐसे में विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP ) ने अपने उम्‍मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी के मुखर चेहरा गोपाल इटालिया को विसावदर सीट से प्रत्‍याशी घोषित किया है। पार्टी के नेता गोपाल इटालिया गुजरात में काफी सक्रिय है। फिलहाल पार्टी के संयुक्त महासचिव हैं। वह आपनी बेबाकी और मुखर नेता के तौर पर जाने जाते है। 

आम आदमी पार्टी ने विसावदर विधानसभा सीट के उपचुनाव में अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। ये जानकारी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। इसमें बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र संख्या 87 यानी विसावदर से गोपाल इटालिया को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इटालिया फिलहाल पार्टी के संयुक्त महासचिव हैं। 

कौन हैं गोपाल इटालिया ?


गोपाल इटालिया मुख्य रूप से गुजरात के बोटाड के रहने वाले हैं। गुजरात पुलिस को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह 2020 में आप में शामिल हुए थे, कई मुद्दों को लेकर मुखर और बेबाक आवाज के चलते उन्हें गुजरात में पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्‍त किया गया। इसके बाद उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी उसी साल दिसंबर में दी गई थी। वह पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वह रेवेन्यू क्लर्क के रूप में भी काम कर चुके हैं।

आप विधायक के इस्तीफे से उपचुनाव 


विसावदर गुजरात के जूनागढ़ जिले की एक 182 विधानसभा सीटों में से एक है। यह सीट लंबे समय तक बीजेपी के खाते में रही है। 1995 से 2007 तक यह सीट बीजेपी के कब्‍जे में रही। जबकि 2012 में यह सीट गुजरात परिवर्तन पार्टी के हाथ में आ गई। 2014 के उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीती और फिर 2017 के चुनाव में कांग्रेस के खाते में यह सीट गई। 2022 के चुनाव यह सीट आम आदमी पार्टी ने जीती थी। आप राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कई गभीर आरोप लगाते हुए आप के निर्वाचित सदस्य भूपेंद्रभाई भयानी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। और फिर वो भाजपा में शामिल हो गए है। इस वजह से यह सीट फिलहाल खाली है। 

2023 से खाली है यह सीट


भूपेंद्र भाई भयानी ने केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए आप से इस्‍तीफा दे दिया था। फिर वह बीजेपी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, बीजेपी के प्रत्याशी हर्षद रिबाडिया ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और भयानी की जीत पर सवाल उठाए थे। कोर्ट ने मामले में पर सुनवाई पूरी करते हुए 12 मार्च को चुनाव का रास्ता साफ कर दिया था। यह सीट दिसंबर 2023 से खाली है। अब यहां उपचुनाव होना है आम आदमी पार्टी ने इस सीट से गोपाल इटालिया को मौका दिया है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵