back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आप और कांग्रेस का हरियाणा में हो सकता है गठबंधन, राहुल गांधी की झारखंड CM हेमंत सोरेन से भी दिल्ली में मुलाकात

Rahul Gandhi: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बता दें कि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को अकेले लड़ने का ऐलान किया था। कांग्रेस ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी के नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने पार्टी में अपनी राय रखी है कि अगर हम आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लड़ते हैं तो इससे कांग्रेस को फायदा होगा। दोनों ही पार्टी को अलग-अलग चुनाव लड़ने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। राहुल गांधी के राय को लेकर कांग्रेस के सभी नेता सहमत हैं।

हमें बीजेपी को हरियाणा में हराना है: संजय सिंह

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने हरियाणा में कांग्रेस और AAP के गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा है कि इस मामले में अंतिम फैसला आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लेना है। संजय सिंह ने कहा है कि यह एक अच्छा प्रस्ताव है, हमें बीजेपी को हरियाणा में हराना है। अब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के इस बयान से Congress और AAP के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन होने की पूरी संभावना लग रही है। 

अब दोनों पार्टी के गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने निर्णय लेना है

अगर हरियाणा में कांग्रेस और आप का गठबंधन हो जाता है, तो यह भारतीय जनता पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। इसी बात को ध्यान में रखकर राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के नेताओं से कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर राय मांगी है। अब दोनों पार्टी के गठबंधन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने निर्णय लेना है। 

झारखंड में भी राहुल गांधी की CM हेमंत सोरेन से मुलाकात

वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से 3 सितंबर 2024 को दिल्ली में मुलाकात की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की हेमंत सोरेन से यह मुलाकात झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को Congress-JMM के गठबंधन के तहत लड़ने को हवा दे रहा है। इससे साफ होता है कि राहुल गांधी किसी भी हाल में BJP को सत्ता में नहीं आने देना चाहती है, चाहे वो हरियाणा हो या झारखंड।  

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी ने कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से की मुलाकात, हर युवा में यही लौ जलाने की दी प्रेरणा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में मुलाकात...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...