back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आए दिन पैसों के ताने देता था रिश्तेदार, डॉक्टर ने अपनी सैलरी बताकर बोलती बंद कर दी

बेंगलुरु के एक जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट की सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट वायरल हुई है। अपने एक रिश्तेदार को करारा जवाब दिया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। एक डॉक्टर अपनी ज़िंदगी के करीब 10 साल डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने में झोंक देता है। इस दौरान उसे अपने परिवार से आर्थिक मदद लेनी पड़ती है। लेकिन एक बार डॉक्टर बन गए तो पैसों की कोई दिक्कत नहीं होती। हालांकि, कई बार डॉक्टर या मेडिकल स्टूडेंट्स को रिश्तेदारों और दोस्तों से ताने मिलते हैं कि अब तक पढ़ ही रहे हो, तुम्हारी उम्र के लोग तो पढ़ाई पूरी करके कमाने भी लग गए। बेंगलुरु के एक डॉक्टर के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा था, फिर एक दिन उन्होंने अपनी कमाई ताना देने वाले रिश्तेदार को बताई और उनकी बोलती बंद कर दी।

कार्डियोलॉजिस्ट ने X पर सुनाया किस्सा

X पर एक यूज़र ने सवाल किया था, ‘सैलरी पूछने वाले अंकल और आंटी को आप लोग अवॉइड कैसे करते हैं?’ इसके जवाब में बेंगलुरु के कावेरी अस्पताल के कार्डियोलॉजी डायरेक्टर डॉक्टर दीपक कृष्णमूर्ति ने लिखा, ‘मेरे एक रिश्तेदार हमेशा इस बात को लेकर मुझे बुरा महसूस कराते ते कि मैंने मेडिकल फील्ड चुनी। वो ताना देते थे कि मैं अपने पिता पर निर्भर हूं जबकि मेरी उम्र के लड़के कमाने लगे हैं। उन्होंने एक बार मेरी सैलरी पूछ ली, तब तक मैं सेटल हो चुका था। मैं सालभर में जितना टैक्स भर रहा था वो उनके दोनों बेटों की एक साल की सैलरी से भी ज्यादा था।’

[EMBED]

डॉक्टर बनने के लिए लगती है कड़ी मेहनत

भारत में डॉक्टर बनने की प्रक्रिया बहुत लंबी और मेहनत वाली है। देश के मेडिकल कॉलेजों में सीटें लमिटेड हैं। ऐसे में एडमिशन के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। MBBS की पढ़ाई में साढ़े पांच साल का वक्त लगता है। इसमें एक साल का मेंडेटरी इंटर्नशिप भी शामिल है। MBBS की डिग्री के बाद डॉक्टरों को स्पेशियलाइज़ेशन की जरूरत होती है। इसके लिए वो कम से कम एक साल मास्टर्स की तैयारी में लगाते हैं। उसके बाद पीजी कोर्स पूरा होने में लगभग 3 साल का समय लगता है। इस तरह कम से कम 9 साल मेडिकल की पढ़ाई में ही निकल जाते हैं। जबकि दूसरे फील्ड्स की बात करें तो पांच से छह साल में मास्टर्स की डिग्री पूरी हो जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵