नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के घर पर आज 20 जून 2024 को बुलडोजर चला दिया गया है। बता दें कि अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा फरार चल रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह बड़ी कार्रवाई वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति हड़पने के मामले में की है। पुलिस की जानकारी के अनुसार अशरफ ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर अपनी पत्नी जैनब के लिए 5 करोड़ की कोठी बनवाई हुई थी।
वक्फ बोर्ड की यह जमीन प्रयागराज के सल्लाहपुर में है
वक्फ बोर्ड की यह जमीन प्रयागराज के सल्लाहपुर में है। जिस पर अशरफ ने अपनी पत्नी जैनब फातिमा के लिए आलिशान कोठी बनवाई थी। आखिरकार पीडीए के बुलडोजर ने इस आलिशान कोठी को दोपहर 1 बजे के बाद गिरा दिया। पीडीए ने अपने जोनल अधिकारी के नेतृत्व में तीन टीमें प्रयागराज के सल्लाहपुर भेजी थी। वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कोठी को ध्वस्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों से पुलिस की फोर्स को बुलाया गया था। इस कार्रवाई को अंजाम देने के समय में एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस की टीम मौजूद रही।
अशरफ ने इस कोठी को सात बीघा जमीन पर बना रखा था
अशरफ ने अपनी पत्नी जैनब फातिमा के लिए वक्फ बोर्ड की जिस जमीन पर आलिशान कोठी बनवाई थी, उसकी कीमत 50 करोड़ बताई जा रही है। साथ ही उस आलिशान कोठी की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है। अशरफ ने इस कोठी को सात बीघा जमीन पर बना रखा था। अशरफ के वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर नंवबर 2023 में मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद दिसंबर 2023 को गैंगस्टर एक्ट के तहत इसे कुर्क कर दिया था।
तभी देश असलियत में आगे बढ़ पायेगा
वाक्य में यह एक बड़ी कार्रवाई है। वैसे तो इस अवैध कब्जे को लेकर शुरुआत में ही कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। जो भी हुआ ठीक हुआ। हमारी केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर हर तरह के मामलों को तत्परता से निपटाना चाहिए। अक्सर होता ऐसा है कि सरकारें अपना अपना क्रेडिट लेने के चक्कर में इस तरह के मामलों को लटका देते हैं। कई बार इस तरह की सरकारें भी देखी गई हैं, जहां इस तरह के अपराधी खूब पनपे हैं। इसके लिए हर जिम्मेदार नागरिक को अपने मताधिकार का सही से प्रयोग करना होगा और एक अच्छी और मजबूत सरकार को लाना होगा। तभी देश असलियत में आगे बढ़ पायेगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





