back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोहरदगा में मकान के लिए नींव खुदाई के दौरान मिला प्राचीन हथियारों और औजारों का जखीरा

रांची, 7 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिले में जमीन की खुदाई के दौरान अत्यंत प्राचीन हथियारों और औजारों का जखीरा मिला है। तीर-धनुष, कुल्हाड़ी, भाला, कुदाल, फरसा सहित कई अन्य सामान मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इनके सैंपल पुरातात्विक जांच के लिए संबंधित विभाग के पास भेजे हैं। सभी हथियार और औजार लोहे, पीतल और अन्य धातुओं के हैं। बताया गया कि लोहरदगा सदर प्रखंड अंतर्गत बमनडीहा गांव में सुमंत टाना भगत अपनी जमीन पर जेसीबी से खुदाई करवा रहे थे, तभी ये चीजें बाहर आईं। पहली नजर में ये हथियार अत्यंत प्राचीन काल के लग रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी वस्तुओं को सुरक्षित रखवा दिया है। इनकी सैंपलिंग और परीक्षण से ही इनके काल का निर्धारण हो पाएगा। ये वस्तुएं पुरातात्विक महत्व की पाई गईं तो विशेषज्ञों की निगरानी में इलाके में खुदाई पर विचार किया जा सकता है। बता दें कि लोहरदगा और गुमला के कई इलाकों में असुर जनजाति बहुतायत में निवास करती है, जिनका परंपरागत पेशा अत्यंत प्राचीन तकनीक के जरिए मिट्टी में मौजूद लौह कण से लोहे और पीतल की वस्तुएं बनाने का रहा है। लोहरदगा एसडीएम अरविंद कुमार लाल ने कहा कि संभव है कि ये वस्तुएं प्राचीन काल में इसी जनजाति के लोगों द्वारा बनाई गई हों। हालांकि इस संबंध में कुछ भी प्रामाणिक तौर पर नहीं कहा जा सकता। बीते दिसंबर महीने में लोहरदगा से सटे गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित ऐतिहासिक नवरत्न गढ़ की पुरातात्विक खुदाई में अत्यंत प्राचीन भूमिगत महल की संरचना प्राप्त हुई थी। अनुमान है कि जमीन के अंदर बनाया गया यह महल लगभग साढ़े पांच सौ से छह साल पुराना है। महल और उसके पास-पास भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा खुदाई अब भी जारी है। यहां भी ऐतिहासिक महत्व के कई पुरावशेष मिले हैं। –आईएएनएस एसएनसी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...