back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bengaluru Road Rage: विंग कमांडर के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज, जानिए एक दिन में कैसे पलटी कहानी

बेंगलुरु में सड़क विवाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज ने सारे राज खोल दिए है। विंग कमांडर शिलादित्य बोस पर ही हत्‍या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बेंगलुरु में सड़क विवाद के मामले की कहानी एक सीसीटीवी फुटेज ने बदल दी है। इस मामले में भारतीय वायुसेना (IAF) के अधिकारी विंग कमांडर शिलादित्य बोस पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने बोस पर हत्या की कोशिश समेत अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बोस ने दावा किया था कि एक बाइक सवार ने उन पर कन्नड़ भाषा नहीं बोलने के कारण हमला किया। लेकिन अब कहानी कुछ और सामने आई है। नए वीडियो फुटेज और चश्मदीदों की गवाही के आधार पर बोस पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। 

जानिए पूरा मामला

यह घटना उस समय की है जब शिलादित्य बोस की कार एक युवक विकास की बाइक के साइलेंसर से टकरा गई थी। तब विकास की मां ज्योति के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब बोस की पत्नी ने हिंदी में कुछ कहा और विकास ने उससे नहीं बल्कि सीधे बोस से पूछ लिया कि उनकी पत्नी क्या कह रही थीं।

इसके बाद विवाद बढ़ते देर नहीं लगी। आरोप है कि बोस ने विकास को धक्का देने के बाद जमीन पर पटक दिया था और फिर उस पर हमला भी किया। वहीं सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि वायुसेना अधिकारी उस लड़के को सड़क पर गिराकर लातों से मार रहा है। बाद में उसी अधिकारी ने कन्नड़ भाषा को लेकर हमला होने का झूठा दावा करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। लेकिन, सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की गवाही ने उनकी कहानी को गलत साबित कर दिया। बेंगलुरु पुलिस ने विकास की शिकायत के आधार पर शिलादित्य बोस के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

चश्मदीदों ने बयां की आंखो देखी

घटना पर मौजूद चश्मदीदों ने गवाही देते हुए बताया कि झगड़े के दौरान IAF अधिकारी ने अपना आपा खो दिया था। वह विकास को बुरी तरह पीट रहा था। विकास की मां ज्योति का इस मामले में कहना है कि जो व्यक्ति देश की रक्षा करता है, वह इस तरह से एक आम नागरिक के साथ बर्ताव करेगा, यह शर्मनाक है। मेरे बेटे के हाथ को काटा गया, चेहरे पर खरोंचें डाली गईं, फोन तोड़ दिया गया और बार-बार लात मारी गई। अब सीसीटीवी फुटेज है जो सच्चाई को साफ दिखाता है। यह मामला अब सिर्फ एक रोड़रेज नहीं रहा, बल्कि एक उच्च पदस्थ अधिकारी की जिम्मेदारी, सत्यता और सामाजिक शांति को लेकर बड़ा सवाल बन चुका है।

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरपोर्ट पर नमाज को लेकर मचा बवाल: वीडियो देखकर आगबबूला हुई BJP, कहा- हाई सिक्योरिटी में ये कैसे हुआ?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) के टर्मिनल-2 से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵