back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑस्ट्रेलिया के राज्य विक्टोरिया में 80 प्रतिशत वैक्सीनेशन हुआ

सिडनी, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में रविवार को आधिकारिक तौर पर 16 साल से ऊपर की 80 फीसदी आबादी का पूर्ण वैक्सीनेशन हो गया है। साथ ही राज्य में दैनिक मामलों की संख्या में गिरावट जारी है। विक्टोरिया में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1,036 नए स्थानीय मामले सामने आए जबकि आधी रात तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में राज्य में कोरोनावायरस के 702 संक्रमित मामले अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 128 गहन देखभाल में हैं और 80 लोगों को वेंटिलेशन की आवश्यकता है। राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 305 हो गया है। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) में बीते 24 घंटे में 177 नए स्थानीय मामले सामने आए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि राज्य की उच्च टीकाकरण दर के कारण मामलों में कमी आई है। साथ ही अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या कम है। नए आंकड़ों से पता चला है कि एनएसडब्ल्यू की 16 वर्ष से अधिक की आबादी में से 93.5 प्रतिशत को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है जबकि 87.5 प्रतिशत को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵