back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, कार में जहर खाकर दी जान

हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां उत्‍तराखंड के देहरादून के एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्‍महत्‍या कर ली।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा के पंचकूला से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां उत्‍तराखंड के देहरादून के एक ही परिवार के सात लोगों ने आत्‍महत्‍या कर ली। यह पूरा मामला पंचकूला के सेक्टर 27 का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने कार में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सभी सातों लोगों का शव पंचकूला के सेक्टर 27 में एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिला। सूत्रों ने बताया कि, यह उत्‍तराखंड के देहरादून के एक परिवार के कर्ज के भार से काफी परेशान थे। इस कर्ज की तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला है।

कार में मिले सभी के शव

यह परिवार उत्तराखंड के देहरादून का था, लेकिन उन्होंने पंचकूला के मकान नंबर 1204 के सामने देहरादून नंबर वाली कार में जहर खाकर आत्‍महत्‍या की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जानकारी सोमवार रात को मिली। जब रात को लगभग 11 बजे उन्हें एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक कार पंचकूला के सेक्टर-27 में खड़ी है, जिसके अंदर कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है।

परिवार के 7 लोगों ने खाया जहर

आत्‍महत्‍या करने वालें परिवार में से प्रवीण मित्तल (42) निवासी देहरादून, प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे शामिल हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, इसमें क्या लिखा हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस की टीम

परिवार के सभी सातों शवों को पंचकूला के प्राइवेट हॉस्पिटल में रखवाया गया है। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पंचकूला की DCP हिमाद्री कौशिक और DCP लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंचे और जांच में जुटे हुए हैं। इसके अलावा, फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच के लिए सैंपल इकट्ठे किए।

वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी दहशत फैल गई है। फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर पंचकूला की पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही सुसाइट के कारणों का पता चल सकेगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵