back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविन एप के लिए 50 देशों ने दिखाई रुचिः डॉ. आर एस शर्मा

– राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, एप पर 30 करोड़ से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण नई दिल्ली, 28 जून (हि.स.)। कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण करने वाले कोविन एप में 50 देशों ने रुचि दिखाई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण अब इस तरह का व्यापक एप विश्व के लिए तैयार करेगा, जो निशुल्क इच्छुक देशों को उपलब्ध कराया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि कोविन एप में मध्य एशिया, लैटिन अमेरिका, अफ्रीका, कनाडा और मेक्सिको सहित 50 देशों ने रुचि दिखाई है। प्रधानमंत्री ने कोविन एप का ओपन वर्जन तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जो इन सब देशों को निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को बताया कि कोविन एप से संबंधित विस्तृत जानकारी देने के लिए 5 जुलाई को वैश्विक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में इस एप के तैयारी से लेकर इसके काम करने के तरीकों से अन्य देशों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिर्फ पांच महीनों में कोविन एप पर 30 करोड़ से अधिक लोगों ने टीके के लिए पंजीकरण कराया। यह सभी पंजीकृत लोगों के वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी रखता है। आधार और यूपीआई प्लैटफार्म के अनुभव से कोविन को तैयार करने में मदद मिली है। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵