back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

49 राजस्थानी प्रतिभाओं को अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दुबई में मिला सम्मान

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया भर में बसे 49 राजस्थानी प्रतिभाओं को दुबई में महाराणा अवार्ड से सम्मानित किया गया। दुबई के इंडिया क्लब में राजस्थान फाउंडेशन और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में 49 राजस्थानी प्रतिभाओं को महाराणा अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव और फेडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्ट्स के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह संपन्न हुआ। देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा से राजस्थान का सिर गर्वोन्नत करने वाली प्रतिभाओं को कुल चार श्रेणियों में महाराणा अवार्ड दिये गये। जिसमें 20 प्रतिभाओं को महाराणा आईकोन अवार्ड, 15 प्रतिभाओं को महाराणा उद्यमी अवार्ड और 13 प्रतिभाओं को महाराणा अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने कहा दुनिया भर में बसे राजस्थानियों को अपनी मातृभूमि के साथ-साथ एक दूसरे से जोड़ना ही हमारा मिशन है। राजस्थान के मुख्यमंत्राी अशोक गहलोत का एक सपना है कि पूरी दुनिया में बसे प्रवासी राजस्थानी पुन: अपनी धरती से जुड़ें तथा अपनी मातृभूमि के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। राजस्थान फाउंडेशन आज उसी सपने को साकार कर रहा है तथा दुबई में इतना भव्य सम्मान समारोह का आयोजन तथा दुनिया में बसे प्रवासी राजस्थानी प्रतिभाओं को महाराणा अवार्ड से सम्मानित करने का यह शुभ अवसर हमारे उस मिशन की एक कड़ी है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का लगातार यही प्रयास है कि सभी राजस्थानी एक दूसरे से जुड़े हुए महसूस करें। एक परिवार की तरह साथ मिलकर एक दूसरे के काम आएं और देश दुनिया में राजस्थान का नाम रोशन करें। धीरज ने बताया कि दुबई एक्सपो के दौरान राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने निवेशकों के साथ कई दौर की वार्ताएं आयोजित की। निवेशकों ने राजस्थान के सभी क्षेत्रों में निवेश करने पर खूब जोर दिया और करीब 38000 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। धीरज ने बताया कि हमें उम्मीद है कि निवेशक जल्द ही राजस्थान में अपने कारोबार शुरू करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे तथा राज्य के विकास को नई गति देने में भागीदार बनेंगे। फेडरेशन ऑफ राजस्थान एक्सपोर्ट के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने सम्मान समारोह के मौके पर कहा कि राजस्थान फाउंडेशन और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा महाराणा अवार्ड के आयोजन की पहल बहुत सराहनीय है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में प्रवासी राजस्थानियों को मिलने वाला यह सम्मान एक दूसरे से जोड़ने में मददगार साबित होगा। डोरी (डॉक्टर्स ऑफ राजस्थान इंटरनेशनल) फाउंडेशन के डॉक्टर रोहित पुरोहित ने बताया कि महाराणा अवार्ड विशेष रूप से उन प्रतिभाओं को दिया गया है जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करके राजस्थान की खुशबू को पूरी दुनिया में फैलाया है। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories