अमरावती, 26 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 4,147 नए मामले सामने आए, जिसके बाद अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 18.7 लाख से अधिक हो गई है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 46,126 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,773 और लोग ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद अब ठीक होने वालों की कुल संख्या 18.1 लाख से अधिक हो गई है। पूर्वी गोदावरी जिले में सबसे अधिक 838 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पश्चिम गोदावरी (571), चित्तूर (569), गुंटूर (321), कृष्णा (310), प्रकाशम (289), विशाखापत्तनम (229), कडप्पा (226), नेल्लोर (196), अनंतपुर (180), कुरनूल (160), विजयनगरम (130) और श्रीकाकुलम (128) का नंबर आता है। विजयनगरम जिले को छोड़कर, अन्य सभी में कुल संक्रमण 1 लाख से अधिक हो गया है। पूर्वी गोदावरी 2.6 लाख से अधिक मामलों के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है, इसके बाद चित्तूर 2.1 लाख मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इस बीच, पिछले 24 घंटों में 38 और लोगों ने वायरस की वजह से दम तोड़ दिया, जिससे राज्य के कोविड की मृत्यु का आंकड़ा 12,566 हो गया है। पिछले 24 घंटों में किए गए 96,121 और परीक्षणों के साथ, आंध्र प्रदेश में अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 2.16 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम




