back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘रायसिना डॉयलॉग’ इस बार पूरी तरह होगा डिजिटल

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (हि.स.)। विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रमुख सम्मेलन ‘रायसिना डॉयलॉग’ इस बार कोविड-19 के चलते पूरी तरह से वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इससे पहले इसे वर्चुअल और फिजिकल दोनों को मिलाकर हाइब्रिड तरीके से आयोजित किया जाना था। हालांकि संभावना है कि कुछ विदेशी महानुभाव इस दौरान पहले से तय भारत यात्रा पर आयें। रायसिना डॉयलॉग के इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर की कई देशों के अपने समकक्षों के साथ अलग से बैठक होनी तय थी। हालांकि अभी भी इस संबंध में एक सूची पर काम चल रहा है। विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में इस डायलॉग को 13 से 15 अप्रैल के दौरान आयोजित होना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि रायसीना डायलॉग के संचालकों का निर्णय है कि इस बार के संस्करण को पूरी तरह से डिजिटल इवेंट के तौर पर आयोजित किया जाए। इससे पहले इसे हाइब्रिड इवेंट के तौर पर आयोजित किया जाना था। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से डिजिटल आयोजन करने का फैसला कोविड-19 के मामलों में इजाफे और आगंतुकों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि इससे जुड़े सभी संबंधित व्यक्ति सुरक्षित रहें। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के एक लाख से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। बागची ने कहा कि तकनीक के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को जुड़ने और चर्चा का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इस दौरान दुनिया के समक्ष प्रमुख मुद्दों पर विचार होगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵