back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के 3 सरकारी कर्मचारी बर्खास्‍त, LG मनोज सिन्हा का एक्‍शन, आतंकी संगठनों से मिले लिंक

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में 3 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को सर्च कर एक-एक को बाहर निकाला जा रहा है। इनका साथ या समर्थन देने वालों की भी पहचान कर उसे जेल में डाला जा रहा है। इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी संगठनों से संबंध रखने के आरोप में 3 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में एक पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक और एक मेडिकल कॉलेज का जूनियर असिस्टेंट शामिल हैं। जिन पर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के लिए काम करने का आरोप लगा है। इन पर बड़ा एक्‍शन लेते हुए इन्‍हें सेवा से हटा दिया है। 

बर्खास्त आतंकीयों पर लगे गंभीर आरोप

बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की पहचान मलिक इश्फाक नसीर (पुलिस कांस्टेबल), एजाज अहमद (शिक्षक), और वसीम अहमद खान (मेडिकल कॉलेज में जूनियर असिस्टेंट) के रूप में की गई है। इन तीनों पर आरोप है कि ये आतंकी संगठनों को सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमलों में मदद करते थे। 

वसीम अहमद खान पर विशेष रूप से गंभीर आरोप लगा हैं। जिसमें 2018 में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी और उनके दो पुलिस सुरक्षा गार्डों की हत्या में सहायता करने का भी आरोप लगा है। जांच में पाया गया कि खान ने आतंकियों को रसद सहायता दी और फरारी में मदद की।

उपराज्यपाल की सख्त नीति

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 2020 में कार्यभार संभालने के बाद से आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लगे हैं। अब तक 75 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को आतंकी गतिविधियों में रहने के कारण नौकरी से बर्खास्त किया कर दिया है। उन्‍होने सुरक्षा बलों को आतंकी संगठनों और उनको मदद करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की छूट दी है। 

जांच और कार्रवाई का आधार

खुफिया एजेंसियों की गहन जांच के बाद इन कर्मचारियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए।जिसमें उनके आतंकी संगठनों से सीधे संपर्क और हिंसक गतिविधियों में साथ होने के प्रमाण शामिल हैं। तीनों कर्मचारी वर्तमान में जेल में हैं और अलग-अलग आतंकी मामलों में सजा काट रहे हैं। इस कार्रवाई को जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

कश्मीर विश्वविद्यालय में उपराष्ट्रपति का संदेश,बोेले-मेरा नहीं, हमारा कश्मीर कहिए, ड्रग्स से दूर रहने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें कॉन्वोकेशन में भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को शिक्षा, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵