back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संभल हिंसा में अभी तक 25 लोग गिरफ्तार, 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, अखिलेश ने सरकार पर हिंसा के आरोप लगाए

संभल हिंसा में यूपी पुलिस ने अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की है। अखिलेश यादव ने सरकार पर हिंसा के आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा के बाद से यूपी पुलिस की कार्रवाई जारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभी तक इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यूपी पुलिस के अधिकारी ड्रोन के फुटेज से उपद्रवियों की पहचान कर रहे हैं। वहीं संभल हिंसा को लेकर पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा को जानबूझकर सरकार ने भड़काया है।

सांसद जिया उर्र रहमान बर्क का बड़ा बयान

वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर्र रहमान बर्क ने संभल हिंसा को लेकर कहा है कि आजादी के बाद देश में मुसलमानों के साथ इससे बुरा हाल नहीं हुआ होगा, जिस प्रकार से आज उन्हें टारगेट किया जा रहा है। इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए जिया उर्र रहमान बर्क ने कहा कि हमने बहुत ही शांति के साथ सर्वे कराया। जुम्मे के दिन नमाज पढ़ने से भी रोका गया। लेकिन कल 24 अक्टूबर 2024 को दोबारा से सर्वे कराने की क्या जरुरत थी? कल जो भीड़ वहां पहुंची उन्होंने धार्मिक नारे लगाए।

“ये लोग जानबूझ कर देश और उत्तर प्रदेश को जलाना चाहते हैं”

संभल हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष के लोगों ने जानबूझकर, सुनियोजित तरीके से यह दंगा करवाया है। जिस तरह से गोधरा में सब कुछ पहले से प्रायोजित था। उसी तरह यह वहां पर सर्वे की टीम पर हमला नहीं था, बल्कि वो भारत के संविधान पर बड़ा हमला था। अब तो यह भी साफ हो गया है कि वे लोग पुलिस की गोली से नहीं मरे हैं, बल्कि उपद्रवियों की गोली से मरे हैं। विपक्ष ने कहा था कि बांग्लादेश के बाद अब भारत जलेगा। यह वही करने का प्रयास था। ये लोग जानबूझ कर देश और उत्तर प्रदेश को जलाना चाहते हैं।   

पुलिस हिंसा के दोषियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करेगी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए हिंसा से अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमे से 3 मौत 24 नवंबर 2024 को हुई थी। जिनको पोस्टमार्टम के बाद रातोंरात दफना दिया गया। वहीं एक मौत आज 25 नवंबर 2024 की सुबह हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने संभल हिंसा मामले में 4 FIR दर्ज की है और अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस हिंसा के दोषियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करेगी। वहीं पोस्टमार्टम से यह भी खुलासा हुआ है कि 4 लोगों की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है, बल्कि उपद्रवियों की गोली से हुई है।वहीं संभल में हिंसा का बड़ा असर देखने को मिला है। शहर में 1-2 दुकाने ही खुली हुई दिखाई दी। वहीं एहतियात के तौर पर संभल में इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। संभल में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इस हिंसा में 20 पुलिस के जवान भी घायल हैं।   

Advertisementspot_img

Also Read:

‘ईरान के लिए इतना दर्द है तो वहीं चले जाओ…’ संभल के CO की चेतावनी पर भड़के कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Sambhal जिले में त्योहारों से पहले प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...