back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु में 12-15 साल की उम्र के 21.2 लाख बच्चों का होगा टीकाकरण

चेन्नई, 17 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु लोक स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकायों और स्कूली शिक्षा विभाग के सहयोग से, 12-15 वर्ष के आयु वर्ग के 21.2 लाख बच्चों का टीकाकरण करेगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि स्कूल अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि माता-पिता से सहमति पत्र प्राप्त करने के बाद ही बच्चों को टीका लगाया जाए। मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के ताजा और सक्रिय मामले आने से बच्चों का टीकाकरण स्कूलों में ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य 15-18 आयु वर्ग के बच्चों में 84.5 प्रतिशत कवरेज करने में सक्षम है, क्योंकि राज्य स्वास्थ्य विभाग स्कूलों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाने में सक्षम है। मा सुब्रमण्यम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, टीके मुफ्त में दिए जाएंगे, लेकिन अन्य सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध नहीं होंगे। हमारे पास टीके की 21.6 लाख से अधिक खुराक हैं, जो लक्ष्य से अधिक है। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 14 लाख बुजुर्ग नागरिक हैं, जो वैक्सीन या बूस्टर खुराक की एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। विशेष रूप से, अब तक 60 वर्ष से अधिक आयु के दूसरी बीमारी से पीड़ित लोग एहतियाती टीके के लिए पात्र थे, लेकिन अब सभी बुर्जगों के लिए टीकाकरण खुला है। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...